Site icon 4PILLAR.NEWS

बांग्लादेशी सापला अख्तर ने प्रेमी के लिए लांघी सरहद, मिला धोखा, हुई गिरफ्तार

Sapla Akhtar arrested: बांग्लादेशी सापला ने प्रेमी के लिए लांघी सरहद

Sapla Akhtar arrested: इन दिनों पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर और भारतीय सचिन मीणा की प्रेम कहानी की चर्चा का विषय बनी हुई है।

Sapla Akhtar arrested:बांग्लादेशी सापला अख्तर हुई गिरफ्तार

सचिन सीमा की लव स्टोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक और बांग्लादेशी लड़की ने अपना प्यार पाने के लिए सरहद पार कर दी है। सचिन मीणा और सीमा हैदर शादी के बाद अपना खुशहाल जीवन बिता रहे हैं लेकिन सापला अख्तर की किस्मत ऐसी नहीं निकली। प्रेमी की बेववफाई के कारण सापला अख्तर को जेल की हवा खानी पड़ी।

सापला फूलपुर की रहने वाली है

21 वर्षीय सापला अख्तर बांग्लादेश के मयमनसिंह इलाके के फूलपुर की रहने वाली है। उसे स्वयंसेवी संस्था की मदद से पुलिस ने सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। सापला को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से सापला को जेल भेज दिया गया है।

वैध रूप से भारत में प्रवेश किया था

मिली जानकारी के अनुसार, सापला अख्तर ने करीब ढाई महीने पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत आई थी। लेकिन उसका प्रेमी बेवफा निकला। वह उसे नेपाल में बेचने की फ़िराक में था। जिसके बारे में लड़की को समय रहते पता चल गया। युवती किसी तरह लड़के के चंगुल से बच निकली और सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

सिलीगुड़ी पहुंची

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे सोशल मीडिया के जरिए भारतीय लड़के से प्यार हो गया था। चूंकि उसके पास वैध कागज नहीं थे इसलिए वह अपनी जान जोखिम में डालकर अवैध तरीके से भारत में घुसी। वह सिलीगुड़ी पहुंची , जहां से उसका प्रेमी उसे बेंगलुरु ले गया था। कुछ दिन बाद ही लड़की को छोड़कर उसका प्रेमी गुम हो गया था।

सापला अख्तर ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी उसे सेक्स रैकेट में धकेलने की फ़िराक में था। जैसे ही उसे सच्चाई मालूम हुई तो वह सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पर भाग कर आ गई।

लड़का फरार

सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक स्वयंसेवी संस्था ने सापला अख्तर को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार के दिन अदालत उसे पेशी के बाद जेल भेज दिया। पुलिस लड़के की तलाश कर रही है।

Published on: Jul 15, 2023 at 07:42

Exit mobile version