Site icon www.4Pillar.news

‘पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा’, कंगना रनौत हुई जावेद अख्तर की मुरीद

मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की। गीतकार के इस शायरजिकल स्ट्राइक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की खूब तारीफ की। कंगना ने ट्वीट में लिखा ," जयहिंद, जावेद अख्तर साब, घर में घुस के मारा है। "

मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की। गीतकार के इस शायरजिकल स्ट्राइक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की खूब तारीफ की। कंगना ने ट्वीट में लिखा ,” जयहिंद, जावेद अख्तर साब, घर में घुस के मारा है। ”

लेखक और शेयर जावेद अख्तर ने लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। जावेद अख्तर का ये ब्यान भारत और पाकिस्तान में खूब सराहा जा रहा है। जावेद अख्तर ने फेस्टिवल के दौरान 26/11 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले की याद दिलाते हुए पाकिस्तान को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में हमला करने वाले आतंकी आज भी पाकिस्तान में खुला घूम रहे हैं। जावेद अख्तर के इस ब्यान की भारत और पाकिस्तान में खूब तारीफ हो रही है। शायर के खिलाफ बोलने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए लिखा ,” जब मैं जावेद साब की पोइट्री सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पे इतनी कृपा है, लेकिन देखो, कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जयहिंद, जावेद साब, घर में घुसकर मारा है, हा हा। ” कंगना रनौत द्वारा जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए देखकर कई लोग हैरान हो रहे हैं। क्योंकि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच कई सालों से वैचारिक मतभेद चल रहा था। अब कंगना द्वारा जावेद की तारीफ करना सबको अच्छा लग रहा है। कंगना ने जावेद के साथ सभी गिले शिकवे भुलाकर उनकी तारीफ की है।

पाकिस्तान में क्या बोले जावेद अख्तर ?

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान कहा ,” हमने तो नुसरत और मेहंदी हसन जैसे कलाकारों के लिए भारत में बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं। आपके देश में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। ये हकीकत है। चलिए अब एक दूसरे पर इल्जाम न लगाएं। हम तो मुंबई के लोग हैं। हमने देखा है कि हमारे शहर में कैसे हमला हुआ था। वो लोग न ही नार्वे से आए थे, न ही इजिप्ट से। वो लोग आपके मुल्क में अभी भी खुला घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

कंगना और जावेद के बीच विवाद ?

जावेद अख्तर ने 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया था। शायर का आरोप था कि कंगना रनौत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थी। तभी से दोनों के बीच वैचारिक मतभेद चल रहा था।

Exit mobile version