Site icon 4PILLAR.NEWS

स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Swati Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ दर्ज की FIR

Swati Delhi Police: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और पूर्व DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बदसलूकी के मामले में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दी है। दिल्ली पुलिस ने मालीवाल की शिकायत के बाद विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Swati Delhi Police: विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस तब हरकत में आई जब मालीवाल ने अपना लिखित ब्यान उन्हें सौंपा। दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323,354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद स्वाति मालीवाल को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।

सांसद संजय का मालीवाल के साथ बदसलूकी पर ब्यान

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने  स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित बदसलूकी और मारपीट को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें संजय सिंह ने कहा था कि जब स्वाति मालीवाल सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर आईं थीं और वह ड्राइंगरूम में केजरीवाल का इन्तजार कर रही थी तब विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। सिंह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर दी ये जानकारी

स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में अपने साथ हुई बदसलूकी पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्स पर एक पोस्ट की है।  जिसमें उन्होंने बीजेपी को इस मुद्दे पर राजनीती न करने की नसीहत दी है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा ,”  मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई इस घटना पर मैंने दिल्ली पुलिस को अपना ब्यान दे दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने मेरे चरित्र का हनन की कोशिश की, और ये बोला कि दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही हूं, भगवान उन्हें खुश रखे। ”

मालीवाल ने आगे लिखा,” देश में अहम चुनाव चल रहा है,स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है , देश के मुद्दे जरूरी हैं। बीजेपी वालों से खास गुजारिश है कि इस घटना पर राजनीती न करें। ”

कौन हैं अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार

बता दें, विभव कुमार AAP के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह बाद में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने। स्वाति मालीवाल के साथ विवाद और संजय सिंह की सफाई के बाद विभव कुमार को बीते कल अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के लखनऊ में देखा गया था। जिसके बाद मीडिया ने केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सवाल भी पूछने की कोशिश की थी। बता दें, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह इंडिया  गठबंधन के साथी अखिलेश यादव का चुनावी प्रचार करने यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे।

Exit mobile version