अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर USA के बाद अब UNO ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सबके अधिकारों की रक्षा जरूरी

Arvind Kejriwal UN: दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की चर्चा अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। पहले अमेरिका ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी अब संयुक्त राष्ट्र ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत तथा किसी भी अन्य देश में, जहां चुनाव हो रहे हैं, लोगों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। हर कोई एक स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा। UNO के महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों के लेनदेन पर रोक पर किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही।

Arvind Kejriwal UN: संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

स्टीफन दुजारिक ने कहा ,” हमे उम्मीद है कि भारत या किसी भी अन्य देश में, जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। जिमसें नागरिक अधिकार और राजनीतिक अधिकार शामिल हैं। हर कोई स्वतंत्र माहौल और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दो बार बोल चूका है अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र की इस प्रतिक्रिया से एक दिन पहले अमेरिका ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रिज करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर की गई टिपण्णी के विरोध में भारत  सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर भारत के अंदुरुनी मामलों में दखल न देने की हिदायत दी थी। जिसके कुछ घंटे बाद फिर अमेरिका ने वही बात दोहराई।

भारत सरकार ने जताई आपत्ति

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा,” मैं किसी निजी राजनयिक के बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं। लेकिन निश्चित रूप से हमने जो सार्वजनिक रूप से कहा है, हम पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध क़ानूनी प्रक्रियाओं का प्रोत्साहन करते हैं। हमें नहीं लगता कि किसी को भी इस बात पर आपत्ति होनी चाहिए। यही हम निजी तौर पर स्पष्ट करेंगे। ”

Supreme Court ने अरविंद केजरीवाल को दी बेल, CBI को लगाई फटकार

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version