Ajith Kumar stranded in Dubai

Ajith Kumar: कॉलीवुड सुपरस्टार अजित कुमार दुबई में फंसे, ईरान इजराइल युद्ध का ताजा हाल जानें

Ajith Kumar stranded in Dubai: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार दुबई में फंस गए है। वे ईरान-इजराइल युद्ध के कारण फ्लाइट्स कैंसल होने के चलते भारत वापस नहीं लौट पाए।

Ajith Kumar stranded in Dubai

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार दुबई में सुरक्षित हैं। वे अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते हवाई यातायात रद्द होने के कारण भारत वापस नहीं लौट पाए हैं। उन्हें कल दुबई एयरपोर्ट तक पहुंचकर वापस लौटना पड़ा था। वे दुबई में हैं।

Ajith Kumar की स्थिति की ताजा अपडेट्स

अजित कुमार पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं। वहां वे अपनी मोटरस्पोर्ट्स टीम चलाते हैं। हाल ही में अगली आबू धाबी रेस की ट्रेनिंग कर रहे थे। अजित कुमार के मैनेजर ने एक्सक्लूसिव अपडेट दिया है: “वो कल रवाना होने  वाले थे लेकिन एयरपोर्ट से वापिस लौट गए। अब दुबई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालात सामान्य होते ही घर लौट आएंगे। ” फैंस की चिंता को लेकर मैनेजर ने अपडेट दिया कि वे स्वस्थ हैं।

Ajith Kumar stranded in Dubaiदुबई एयरपोर्ट पर पीवी सिंधु और सोनल चौहान फंसी

इजराइल-ईरान युद्ध के चलते दुबई एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई हैं। वर्तमान में दुबई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई में फंसे हुए हैं। इनके अलावा फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके का परिवार भी दुबई में फंसा हुआ है। सभी भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।

US Israel vs Iran युद्ध की ताजा स्थिति

युद्ध 28 फ़रवरी 2026 को भड़का और बहुत तेजी से बढ़ गया। अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से भारत पर हवाई हमले किए। तेहरान समेत कई जगहों पर स्ट्राइक्स हुए। इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई मारे गए। इसके साथ ही IRGC चीफ और टॉप कमांडर मारे गए।

ईरान का बदला

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तुरंत ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इजराइल पर मिसाइलें दागी। खाड़ी देशों में अमेरिकी एयरबेस पर हमले किए। दुबई और आबू धाबी में विस्फोट और ड्रोन डेब्री से दुबई एयरपोर्ट पर मामूली नुकसान हुआ है। हमले में 4 कर्मचारी घायल हुए हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट पर 1 मौत और 7 लोग घायल हुए हैं। बुर्ज अल अरब और जेबेल अली पोर्ट के पास आग लगी।

युद्ध अभी चल रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा ,”ईरान बदला लेने की कोशिश करे तो पहले जैसी ताकत नहीं, बल्कि कभी न देखी गई ताकत से जवाब देंगे। तेल की कीमतें बढ़ रही हैं ,मार्किट गिर रहे हैं। पूरा मिडिल ईस्ट तनाव में है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top