Akriti Agarwal and cricketer Prithvi Shaw reconciled: सगाई तोड़ने के करीब एक महीने बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल फिर एक हो गए। आकृति ने कहा- मैं गुमराह थी, अब हम दोनों साथ हैं। पूरी डिटेल पढ़ें।
Akriti Agarwal और Prithvi Shaw का फिर हुआ पैचअप
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में एक और नया मोड़ आ गया है। सितंबर 2026 में सगाई तोड़ने का ऐलान करने के करीब एक महीने बाद दोनों ने फिर से साथ रहने का फैसला किया है।
12 अक्टूबर 2026 को आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने साफ लिखा कि वे पृथ्वी के साथ फिर से एक हो गए हैं।
Akriti Agarwal ने इस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा ?
आकृति ने पोस्ट का टाइटल रखा—‘A Personal Clarification’। उन्होंने बताया कि सगाई तोड़ते समय वे करीबी लोगों की राय से काफी प्रभावित हो गई थीं। उन लोगों ने ऐसा लग रहा था जैसे वे रिश्ते को उनसे बेहतर समझते हों। आकृति ने माना कि वे गुमराह हो गई थीं और बिना खुली बातचीत किए फैसला ले लिया था।
उन्होंने लिखा, “मैं उस फैसले और उससे हुए दुख की जिम्मेदारी लेती हूं। तब से हमने खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा है और फिर से साथ रहने का फैसला किया है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है।”
आकृति अग्रवाल ने आगे कहा कि इस बार उनका भविष्य उनकी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से तय होगा। उन्होंने सबसे अनुरोध किया कि उनके फैसले का सम्मान करें।
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal की सगाई और ब्रेकअप का सफर
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। दोनों करीब दो साल से डेटिंग कर रहे थे। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
लेकिन सगाई के सिर्फ छह महीने बाद 17 सितंबर को आकृति ने अलग होने का ऐलान कर दिया। उन्होंने तब कहा था कि भविष्य के लक्ष्यों और परिस्थितियों में फर्क आने के कारण दोनों ने आपसी सहमति से रास्ते अलग करने का फैसला लिया है।
अब करीब 25-26 दिनों में ही दोनों ने अपनी गलतफहमियां दूर कर ली हैं और रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। पृथ्वी शॉ ने भी आकृति की इस पोस्ट को शेयर किया है।
फैंस में खुशी की लहर
फैंस दोनों के पैचअप पर खुश नजर आ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बाहरी लोगों की राय रिश्तों में दखल नहीं देनी चाहिए। कुछ लोग आकृति के ईमानदार बयान की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की। आकृति ने साफ कर दिया है कि अब वे किसी बाहरी दखल को जगह नहीं देंगे। दोनों चाहते हैं कि उनका रिश्ता सिर्फ उनके बीच रहे।
- ये भी पढ़ें : Shivang Kumar Biography: शिवांग कुमार का जन्म, परिवार और करियर समेत परिचय
- Asia Cup 2026 Schedule: ACC ने किया आधिकारिक ऐलान, जानें पूरा कार्यक्रम, वेन्यू और फाइनल की तारीख
- Under 19 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल, टीमें और फाइनल मैच समेत विस्तृत विवरण
- CWC 2025: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

