Site icon 4PILLAR

Shivang Kumar Biography: शिवांग कुमार का जन्म, परिवार और करियर समेत परिचय

Shivang Kumar

Shivang Kumar Biography: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2026 में डेब्यू करने वाले 23 वर्षीय शिवांग कुमार आलराउंडर खिलाड़ी हैं। यहाँ देखें, शिवांग के बारे में विस्तृत जानकारी।

शिवांग कुमार का परिचय

23 वर्षीय बाएं हाथ के कलाई स्पिनर और लोअर आर्डर हीटिंग आलराउंडर शिवांग कुमार ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू किया है। वे मध्य प्रदेश के लिए घरेलू टीम में खेलते हैं। SRH ने मिनी ऑक्शन में उन्हें मात्र 30 लाख में खरीदा। उनकी गेंदबाजी, वैरिएशन और बैटिंग क्षमता के लिए उन्हें भारत का नूर अहमद कहा जाता है।

Shivang Kumar Biography: जन्म

Shivang Kumar का परिवार

शिवांग का परिवार मध्य प्रदेश के रीवा से है। उनके पिता की रेलवे में नौकरी के कारण परिवार उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में रहता है। उनके पिता परवीन कुमार बंगाल रणजी टीम के खिलाडी रह चुके हैं। पिता भारतीय रेलवे में चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पिता के क्रिकेटर होने के कारण उनको क्रिकेट बैकग्राउंड घर से ही मिला। परिवार ने ऑक्शन 2026 के सिलेक्शन के लिए मिठाइयां बांटी थी। शिवांग के भाई बहनों के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शिवांग कुमार की शिक्षा

Shivang Kumar ग्रेजुएट हैं। उन्होंने क्रिकेट पर फोकस करते हुए पढ़ाई पर भी ध्यान दिया। वे शुरू से मध्य प्रदेश में एज-ग्रुप क्रिकेट खेलने लगे थे।

Shivang Kumar का क्रिकेट करियर और डेब्यू

शिवांग मुख्य रूप से व्हाइट बॉल क्रिकेटर हैं। उनका घरेलू करियर हाल ही में शुरू हुआ है।

शिवांग कुमार के मुख्य रिकॉर्ड

उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 10 विकेट लिए थे। जिसमें कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के 5 विकेट शामिल थे। वे बल्लेबाजी में भी आक्रामक हैं।

शिवांग कुमार का अंतराष्ट्रीय डेब्यू 

उनका अभी तक अंतराष्ट्रीय डेब्यू नहीं हुआ है। वे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल 2026 में SRH का बड़ा प्लेटफार्म मिला है।

Shivang Kumar का IPL डेब्यू 

शिवांग ने 2 अप्रैल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू किया। SRH ने उन्हें ईशान मलिंगा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। कैप्टन ईशान किशन ने नेट प्रैक्टिस में उनकी गेंदबाजी की तारीफ की।

रेलवे परिवार से आने वाले शिवांग कुमार एक मेहनती क्रिकटर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के कई मैचों में अपनी छाप छोड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें सस्ते में खरीदकर स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की है।

Exit mobile version