Site icon www.4Pillar.news

Akshay Kumar Birthday: बर्थडे पर फैमिली संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन भी साथ आए नजर 

Akshay Kumar Birthday: बर्थडे पर फैमिली संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन भी साथ आए नजर

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का आज 56वां जन्मदिन है। वहीं बर्थडे के मौके पर अक्षय फैमिली संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जिसका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Akshay Kumar 56th Birthday: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना 56वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर अक्षय बाबा  का आशीर्वाद लेने उज्जैन के महकलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके बेटे आरव बहन अल्का और भांजी भी उनके साथ नजर आए। इसके अलावा क्रिकेटर शिखर धवन को भी इस दौरान उनके साथ देखा जा सकता है।

बर्थडे पर Akshay Kumar ने लिया बाबा का आशीर्वाद

दरअसल अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अक्षय ने भगवा चोला पहना था तो वहीं उनकी बहन अल्का भी इस दौरान केसरिया साड़ी पहने नजर आई।

अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है और साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दे रहे है।

इन फिल्मों में नजर आएँगे अक्षय

बात करें अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ कि तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘OMG 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं अब अक्षय जल्द ही मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां, हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 सहित कंई फिल्मों में नजर आएँगे।

यह भी पढ़े: Video: जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने खेला वॉलीबाल मैच, खिलाडी को याद आई अपने करियर की पहली फिल्म, लिखी भावुक पोस्ट 

अक्षय कुमार ने साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ किया जबरदस्त भांगड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का ये वीडियो 

Exit mobile version