Site icon www.4Pillar.news

अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में स्टंट करते नजर आए Video

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स का जंगल वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में इंटरनेशनल खिलाड़ी खूंखार मगरमच्छों के बीच स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स का जंगल वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में इंटरनेशनल खिलाड़ी खूंखार मगरमच्छों के बीच स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स का वीडियो

डिस्कवरी चैनल पर आप ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) को जंगल में स्टंट करते हुए देखा होगा। सांप पकड़ते हुए,मेंढक और कीड़े मकौड़े खाते हुए देखा होगा। लेकिन इस बार आप बेयर ग्रिल्स और अक्षय कुमार को एक साथ जंगल में मंगल करते हुए देख सकते हैं। अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों इंटरनेशनल खिलाड़ी खतरनाक मिशन पर नजर आ रहे हैं।

मजेदार स्टंट वीडियो

दरअसल, अब से कुछ ही देर पहले अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स जंगल में स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स जंगल में खतरनाक और बड़े जबड़े वाले मगरमच्छों के बीच नजर आ रहे हैं। इस शार्ट क्लिप में अक्षय और बेयर ग्रिल्स पेड़ों की टहनियों पर लटकते हुए नजर आ रहे हैं।

 

इंटरनेशनल खिलाडी अक्षय कुमार ने एडवेंचर्स वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,” आप सोच रहे हैं, मैं पागल हूं। लेकिन पागल सिर्फ जंगल में जा रहा है। बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में। ” उन्होंने इस वीडियो को बेयर ग्रिल्स,डिस्कवरी प्लस इंडिया और डिस्कवरी इंडिया चैनल को टैग किया है। अक्षय कुमार के इस वीडियो को फैन बहुत पसंद कर रहे हैं और रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स का जंगल वीडियो डिस्कवरी प्लस पर11 सितंबर को शाम 8 बजे प्रसारित किया जाएगा और डिस्कवरी चैनल इंडिया पर 14 सितंबर को प्रसारण होगा। ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार बने दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले छठे अभिनेता,ड्वेन जॉनसन प्रथम

बेयर ग्रिल्स पीएम मोदी के साथ शूटिंग कर चुके

आपको बता दें, बेयर ग्रिल्स भारत में कई बड़ी हस्तियों के साथ जंगल सफारी पर जा चुके हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जिम कार्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग कर चुके हैं। बेयर ग्रिल्स साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के साथ भी शूटिंग कर चुके हैं।

Exit mobile version