Site icon 4PILLAR

माँ की याद में अक्षय कुमार का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देख पहचानना हुआ मुश्किल 

अभिनता अक्षय कुमार को राम सेतु की शूटिंग के दौरान माँ की याद आने लगी। वीडियो में उनके चेहरे पर गम और उदासी साफ देखी जा सकती है।

अभिनेता अक्षय कुमार को राम सेतु की शूटिंग के दौरान माँ की याद आने लगी। वीडियो में उनके चेहरे पर गम और उदासी साफ देखी जा सकती है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनो फिल्म “राम सेतु” की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय आए दिन अपने को-स्टार्स के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमे वे बहुत उदास नजर आ रहें हैं।

अक्षय को आई माँ की याद

वैसे तो अक्षय कुमार बहुत स्ट्रांग पर्सनैलिटी हैं। वे बहुत कम ही अपने दुःखो और परेशानियों को जाहिर करते हैं, लेकिन माँ तो माँ होती  है जिसकी याद किसी को भी आ जाती है। आपको बता दे कि अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का इसी वर्ष 8 सितम्बर को निधन हो गया था।

अक्षय ने आज अपनी माँ को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “युहीं….. आज माँ बहुत याद आ रही है।” इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल के इमोजी का इस्तेमाल किया है।

वीडियो में अक्षय को पहचानना हुआ मुश्किल

वीडियो में अक्षय कुमार को पहचानना मुश्किल हो रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में धार्मिक गाना नमस्तस्यै नमोः नम: चल रहा है। इस दौरान अक्षय कहीं खोए-खोए नजर आ रहें हैं। हवा के कारण उनके बाल इधर-उधर बिखरे हुए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय इन दिनों दमन में अपनी अपकमिंग फिल्म “राम सेतु” की शूटिंग कर रहें हैं। इसके साथ ही अक्षय जल्द ही फिल्म रक्षाबंधन, पृथ्वीराज, अतरंगी रे और बच्चन पांडे में भी नजर आएंगे।

Exit mobile version