Akshay Kumar: लंबे बाल...गले में रुद्राक्ष माला और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आए अक्षय कुमार, OMG 2 से एक्टर का नया वीडियो वायरल

Akshay Kumar: फिल्म ओह माई गॉड 2 (OMG 2) से अक्षय कुमार का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे माथे पर भस्म लगाए, गले में रुद्राक्ष माला पहने और लंबी जटाओं के साथ भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माई गॉड 2 (OMG 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच इस फिल्म से अक्षय का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे है।

भगवान शिव के रूप में नजर आए Akshay Kumar

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय माथे पर भस्म लगाए, गले में रुद्राक्ष माला पहने और जटाएं खोल एकदम भगवान भोलेनाथ की तरह नजर आ रहे है।  वहीं वीडियो में अन्य लोगों को हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए देख जा  सकता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने OMG 2 के टीजर की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। फिल्म ओह माई गॉड का टीजर 11 जुलाई को रिलीज होगा।

एक्साइटेड हुए फैंस

अक्षय कुमार का ये भोलेनाथ वाला लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। OMG 2 के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फैंस कमेंट सेक्शन में हर हर महादेव लिखते हुए नजर आए।

कब रिलीज होगी OMG 2 ?

अमित राय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘OMG 2’ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे।

यह भी पढ़े: Video: जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने खेला वॉलीबाल मैच, खिलाडी को याद आई अपने करियर की पहली फिल्म, लिखी भावुक पोस्ट 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Hina Khan-Rocky Jaiswal इस शो में आएँगे नजर vipin kumar Disha Salman: सलमान के साथ दिशा शायद कभी नही कर पाएंगी काम Rubina Dilaik एकता कपूर के नागिन सीरियल में नजर आएंगी Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अन्नया पांडे ने लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी स्वीट लिटिल सूजी पाई...' Coconut Water सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ,जानिए इसके फायदे Aishwarya Rai Lookalike आशिता की अदाएं देखकर जाएंगे हैरान आप