Site icon www.4Pillar.news

अभी पार्टी नही छोड़ेंगी AAP की अलका लांबा

आम आदमी पार्टी की दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा पार्टी से चल रही हैं नाराज। फ़िलहाल पार्टी छोड़ने का नही है इरादा। 2020 में कर सकती हैं आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा पार्टी से चल रही हैं नाराज। फ़िलहाल पार्टी छोड़ने का नही है इरादा। 2020 में कर सकती हैं आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा।

आम आदमी पार्टी की नाराज चल रही विधायक अलका लांबा एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को अलका ने दावा किया है कि उन्हे विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हैं।

आम आदमी पार्टी से अलका लांबा इतनी नाराज हैं कि उन्होंने इस सफर को खत्म करने की घोषणा तक कर डाली। अपने ट्वीट में अलका लांबा ने लिखा कि 2020 में वह पार्टी छोड़ देंगी। अलका लांबा का आम आदमी पार्टी के साथ सफर 2013 में शुरू हुआ था। जिसको उन्होंने 2020 में खत्म करने की घोषणा कर डाली है। पार्टी से नाराज होते हुए भी अलका ने दिल्ली में मजबूत विकल्प बने रहने की भी कामना की है। उन्होने आम आदमी पार्टी के साथ अपने सफर को यादगार बताया।

इससे पहले भी अलका लांबा की पार्टी के बड़े अधिकारीयों के साथ अनबन की खबरें आती रही हैं। पार्टी से नाराज अलका लांबा ने ट्वीटर पर लिखा -“2013 में आप के साथ शुरू हुआ मेरा सफ़र 2020 में समाप्त हो जायेगा। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के समर्पित क्रांतिकारी ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहेगीं, आशा करती हूं आप दिल्ली में एक मजबूत विकल्प बने रहेगें।आप के साथ पिछले 6 साल यादगार रहगें। आप से बहुत कुछ सीखने को मिला। आभार।”

नाराज अलका लांबा ने पार्टी हित में सलाह देते हुए अरविंद केजरीवाल के पार्टी संयोजक पद से इस्तीफा देने की भी मांग की है। उन्होंने लिखा,”मैं पार्टी के भीतर नही हूँ,इसलिये पार्टी के बाहर से ही एक शुभचिंतक की तरह सुझाव देती रहूँगी,मानो-ना मानो आप की मर्जी।अगर #दिल्ली जीतनी है तो अरविंद जी को दिल्ली पर फ़ोकस करना चाहिये और संविधान के मुताबिक़ पार्टी कन्वीनर का पद संजय सिंह जी को सोप देना चाहिये,संगठन का अनुभव भी है।”

हालांकि अलका लांबा ने फिलहाल पार्टी से इस्तीफा देने की अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्वीट किया ,”जल्द दे सकती हैं पार्टी से इस्तीफ़ा ?
मैंने ऐसा कब कहा ?अभी तो चाँदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ किये गए वायदे पूरे करने के लिये 7 महीनें बचे हुए हैं। तब तक नही। ”
अलका लांबा ने दिल्ली लोक सभा चुनाव 2019 में पार्टी की हुये हार के कारण का भी जिक्र करते हुए ट्वीट किया।

Exit mobile version