Site icon 4PILLAR.NEWS

Gujarat CM भूपेंद्र पटेल के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Gujarat CM भूपेंद्र पटेल के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Gujarat CM भूपेंद्र पटेल को सभी 16 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। यह समाचार गुजरात की राजनीती में एक अलग तरह की हलचल मानी जा रही है।

Gujarat CM पटेल को मंत्रियों सौंपा इस्तीफा

गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। ये कैबिनेट में एक बड़े फेरबदल की तैयारी का हिस्सा है। यह गुजरात की राजनीती में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Gujarat CM को मंत्रियों ने क्यों दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी 16 मंत्रियों ने 16 अक्टूबर 2025 को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इन इस्तीफों को मुख्यमंत्री पटेल ने स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में कैबिनेट स्तर के सभी सदस्य शामिल हैं, लेकिन मुख्यमंत्री खुद इस प्रक्रिया से बाहर हैं। यह सामूहिक इस्तीफा एक दिन पहले हुआ, क्योंकि 17 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की योजना है।

Gujarat CM को मंत्रियों का इस्तीफा देने का कारण

यह इस्तीफा कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल की तैयारी के लिए दिया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, यह कदम राज्य में आगामी स्थानीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि नई टीम बनाई जा सके। कुछ मंत्रियों को दोबारा शामिल किया जा सकता है (लगभग 5-6), जबकि कई को हटाया जा सकता है। यह फेरबदल प्रदर्शन, लोकप्रियता और राजनीतिक गणित पर आधारित होगा। गुजरात में भाजपा की सरकार है, और यह कदम पार्टी की रणनीति का हिस्सा लगता है, जो पहले भी ऐसे फेरबदल कर चुकी है।

अब गुजरात की राजनीती में क्या होगा ?

Exit mobile version