Site icon 4PILLAR

Dilpreet Bajwa पर लगे गंभीर आरोप, कनाडा क्रिकेट टीम के हैं कैप्टन, बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

Dilpreet Bajwa

Dilpreet Bajwa कनाडा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनपर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। खबरों के अनुसार, दिलप्रीत बाजवा का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन रहा।

कप्तान Dilpreet Bajwa पर मैच फिक्सिंग के आरोप

कनाडाई समाचार एजेंसी CBC News की जांच रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा क्रिकेट बोर्ड, टीम चयन, कप्तानी और मैचों में हेराफेरी का खुलासा हुआ है। कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा इस मामले के केंद्र में हैं। जबकि पूर्व कोच खुर्रम चौहान की ऑडियो रेकॉर्डिग में बोर्ड लीडरशिप पर फिक्सिंग का आरोप लगाया गया। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सीधा कनेक्शन सामने आया है।

Dilpreet Bajwa पर मुख्य आरोप

जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे के एक रेस्त्रां में एक नेशनल टीम खिलाडी को दो खिलाडियों ने धमकी दी। वे खुद को बिश्नोइ गैंग का प्रतिनिधि बताते हुए कि युवा खिलाड़ी दिलप्रीत बाजवा और अन्य खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना होगा। वरना खिलाडी और उनके परिवार को परिणाम भुगतने पड़ेंगे। गैंग भारत की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई द्वारा चलाया जाता है। यह गैंग कनाडा में गोलीबारी, अपहरण, रंगदारी और मर्डर करवाता है।

Dilpreet Bajwa को ऐसे बनाया गया कप्तान

B C क्रिकेट के पूर्व हेड और वर्तमान में कनाडा क्रिकेट टीम के प्रेजिडेंट अरविंदर खोसा पर आरोप है कि उन्होंने सिलेक्शन कमेटी को ओवररूल कर दिलप्रीत सिंह बाजवा को प्रोविंशियल कप्तान बनाया। फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कुछ हफ्ते पहले अचानक बाजवा को नेशनल टीम का कप्तान बना दिया गया। जबकि वेटरन निकोलस कीर्तन को कप्तानी मिलने वाली थी। एक इनसाइडर को भी बिश्नोई गैंग की धमकी मिल चुकी है।

कनाडा टीम के कोच के गंभीर आरोप

कनाडा क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच खुर्रम चौहान की ऑडियो रिकॉर्डिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन अध्यक्ष अमजद बाजवा, सीईओ सलमान खान और बोर्ड मेंबर राणा इमरान ने उनपर मैच फिक्सिंग के लिए दबाव बनाया था। 2025 के कनाडा बनाम बरमूडा और नामीबिया मैच से पहले बोर्ड ने प्लेइंग XI और बैटिंग ऑर्डर की लिस्ट दी थी।

चौहान ने एक बार अपनी मर्जी से टीम बदली और मैच जीत लिया। जिसके बाद सीईओ सलमान खान ने फोन कर गुस्से से पूछा , “हमने तुम्हारे साथ टीम बनाई थी, बैटिंग आर्डर दिया था, तुमने क्या किया ?”

कोच खुर्रम चौहान की छुट्टी

खुर्रम चौहान ने इंकार कर दिया और जुलाई 2025 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। उनके घर पर दो बार फायरिंग भी हुई थी। रिपोर्ट में कोच खुर्रम चौहान को व्हिस्लब्लोवर की भूमिका में दिखाया गया। लेकिंन बोर्ड पर फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद वे खुद विवादों में आ गए।

मैच फिक्सिंग के संदेह

कनाडा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में सभी मैच हारे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 फरवरी 2026 चेन्नई में खेले गए मैच में कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा ने खुद गेंदबाजी की। बाजवा ने पहली गेंद में नो-बॉल  फिर वाइड और एक ओवर में 15 रन दिए। न्यूजीलैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने बाजवा से पूछताछ की उनका फोन चेक किया। उनपर स्पॉट फिक्सिंग का शक है। एक बेटिंग इनसाइडर ने दावा किया कि कनाडा बनाम साउथ अफ्रीका मैच की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार थी।

मैच फिक्सिंग के मामले में जांच और कार्रवाई

इस पुरे मामले की जांच अभी चल रही है। इसलिए कोई अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। Dilpreet Bajwa से पूछताछ जारी है।

Exit mobile version