Site icon 4PILLAR

Amitabh Bachchan ने Ayodhya में खरीदी करोड़ों की जमीन, क्या रामनगरी में बसने वाले हैं बिग बी

Amitabh Bachchan buys land worth crores in Ayodhya

Amitabh Bachchan Ayodhya land: हाल ही में सदी के महानयक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 35 करोड़ की 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। यह राम मंदिर के पास है।

Amitabh Bachchan Ayodhya land

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में अपनी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। उन्होंने अब 35 करोड़ रुपए की 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। बिग बी ने राम मंदिर के पास सरयू नदी के किनारे पर जमीन खरीदी है। उनकी यह अयोध्या में पांचवीं जमीन खरीद है। जमीन के मामले उनका रामनगरी में कुल निवेश 90 करोड़ से अधिक हो गया है। यह खरीद अयोध्या के तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजार को तेजी देती है। जहां राममंदिर के उद्घाटन के बाद निवेशकों का रुझान बढ़ा।

Amitabh Bachchan की Ayodhya land का विवरण

क्या अयोध्या में बस जाएंगे अमिताभ बच्चन ?

बिग बी या उनकी टीम ने स्पष्ट रूप से कोई आधिकारिक प्लान घोषित नहीं किया। लेकिन अमिताभ बच्चन इसे लॉन्ग टर्म निवेश के रूप में देख रहे हैं। वे इसे अंतराष्ट्रीय दरोहर मानते हैं। जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मूल्य सरंक्षित करेगी। पिछली खरीदों के आधार पर संभावना है कि यहां होटल, रिसोर्ट या कमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। क्योंकि अयोध्या पर्यटन हब बन रही है।

अयोध्या में अमिताभ बच्चन का जमीन पर कुल निवेश

राम मंदिर निर्माण के बाद अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में लगातार निवेश किए। यहां उनकी प्रमुख खरीदी गई टाइमलाइन है।

अमिताभ ने इन सभी प्रॉपर्टी पर लगभग 90 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह निवेश अयोध्या के रियल एस्टेट बूम का हिस्सा है। जहाँ 2024 के बाद प्रॉपर्टी की वैल्यू दोगुनी हो गई है।

अमिताभ बच्चन ने खुद कहा कि अयोध्या की धार्मिक महत्वता और विकास की संभावनाओं ने उन्हें आकर्षित किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटन में उछाल आया है। जिससे ROI उच्च है। अभिषेक बच्चन ने भी अयोध्या में निवेश किया है। प्रॉपर्टी की सभी डील्स रजिस्टर्ड हैं और स्टांप ड्यूटी चुकाई जा चुकी है। कोई विवाद की खबर नहीं है।

Exit mobile version