Amitabh Bachchan: ‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग पर अमिताभ बच्चन ने सुनाई स्पेशल कविता, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

Amitabh Bachchan: ‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग पर अमिताभ बच्चन ने एक स्पेशल कविता सुनाई है। बिग बी के ये कविता सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते है।

भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इस खास मौके पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेबस तक हर कोई खुश है और अपने अंदाज में जश्न मना रहा है। सदी  के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर एक खास कविता पढ़कर ख़ुशी जताई है। हाल ही में बिग बी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे केबीसी के मंच पर देश के वैज्ञानिकों और उनके संघर्षों को लेकर एक कविता सुनते नजर आ रहे है।

Amitabh Bachchan ने चंद्रयान-3 पर सुनाई कविता

दरअसल अमिताभ बच्चन  ने हाल अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बी भारत के ऐतेहसिक पल का जश्न मनाते हुए एक कविता सुनाते है। इस कविता का एक-एक शब्द सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते है

अमिताभ जो कविता सुनाते है वो कुछ इस प्रकार है- “ये सजता, संवरता, निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष। ये वादे, इरादे, कसम नई, ये मेहनत, मशक्कत, ये खुद पे यकीं। यही है, यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है फिजा में महारत। जमीन को, फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चाँद पर जब हमने जय हिंदुस्तान। लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की। जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यहीं। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भरत को सबका गुरु। अमर वो अटल अमिट दास्तान, जिसके पन्नो पर लिखा हो जय हिंदुस्तान। जय हिंद।”

अमिताभ बच्चन की यह कविता सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया देते नजर आए। यहां देखिए अमिताभ बच्चन का ये वीडियो-

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9094 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन