Amruta Fadnavis resigns from Axis Bank: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने Axis Bank की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अमृता ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।
Amruta Fadnavis का बैंकिंग करियर
- अमृता फडणवीस ने 23 साल पहले यानि 2003 में एक्सिस बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
- वे सीनियर वॉइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने ब्रांच ऑपरेशन्स, कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी और कस्टमर रिलेशंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम किया।
- 19 फरवरी 2026 को उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।
- इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बैंक उनके लिए परिवार, शिक्षक और दूसरा घर रहा।
- उन्होंने सभी बैंक कर्मियों ख़ास तौर से बैंक MD & CEO अमिताभ चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जीवन भर सबक और दोस्तियां साथ ले जा रही हैं।
Amruta Fadnavis के बारे में जानिए
- अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर के एक डॉक्टर फैमिली में हुआ।
- शिक्षा : उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फाइनेंस में MBA किया।
- वे राज्य स्तर की अंडर 16 टेनिस खिलाडी रह चुकी हैं।
बैंक छोड़ने के बाद क्या करेंगी अमृता फडणवीस
Amruta Fadnavis ने क्यों दिया इस्तीफा
उनके इस्तीफे का कोई विशेष या स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। लेकिन उनकी पोस्ट से लगता है कि उन्होंने इस्तीफा स्वैच्छिक और भावनात्मक निर्णय लेकर लिया है। उन्होंने अपने बैंकिंग क्षेत्र के लंबे सफर को सम्मान के साथ समाप्त कर लिया है।

