Amruta Fadnavis resigns from Axis Bank

Amruta Fadnavis ने Axis Bank से क्यों दिया इस्तीफा, जानें वजह

Amruta Fadnavis resigns from Axis Bank: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने Axis Bank की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अमृता ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है।

Amruta Fadnavis का बैंकिंग करियर

  • अमृता फडणवीस ने 23 साल पहले यानि 2003 में एक्सिस बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • वे सीनियर वॉइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने ब्रांच ऑपरेशन्स, कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी और कस्टमर रिलेशंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम किया।
  • 19 फरवरी 2026 को उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।
  • इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बैंक उनके लिए परिवार, शिक्षक और दूसरा घर रहा।
  • उन्होंने सभी बैंक कर्मियों ख़ास तौर से बैंक MD & CEO अमिताभ चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जीवन भर सबक और दोस्तियां साथ ले जा रही हैं।

Amruta Fadnavis के बारे में जानिए

बैंक छोड़ने के बाद क्या करेंगी अमृता फडणवीस

Amruta Fadnavis resigns from Axis Bankएक्सिस बैंक से इस्तीफा देने का बाद अमृता फडणवीस सामाजिक कार्यकर्ता, शास्त्रीय गायिका और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगी। वे विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती रहती हैं। अमृता फडणवीस मनोरंजन की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वे खुद गाने और भजन गाती हैं। उनके वीडियो एल्बम लोगों को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में महाशिवरात्रि के पर्व पर उनका भजन रिलीज हुआ। जिसे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों बार देखा जा चूका है।

Amruta Fadnavis ने क्यों दिया इस्तीफा

उनके इस्तीफे का कोई विशेष या स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। लेकिन उनकी पोस्ट से लगता है कि उन्होंने इस्तीफा स्वैच्छिक और भावनात्मक निर्णय लेकर लिया है। उन्होंने अपने बैंकिंग क्षेत्र के लंबे सफर को सम्मान के साथ समाप्त कर लिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top