जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल,एक मेजर और डीएसपी शहीद हुए

Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी शहीद हो गए हैं। उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 RR के CO कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनेक और DSP हुमायूं भट शहीद हो गए हैं।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एक एनकाउंटर में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी शहीद हो गए हैं। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर उस समय गोलियां चला दी, जब वे तलाशी अभियान चला रहे थे।

भारतीय सेना की तरफ से जारी ब्यान में कहा गया कि इलाके में आंतकवादियों की गुप्त सुचना मिलने के आधार पर 12-13 सितंबर की रात को अनंतनाग के गारोल क्षेत्र में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने साझा अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान आंतकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना के अफसर और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक अधिकारी शहीद हो गए। शहीद हुए तीनों अधिकारियों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनेक और डीएसपी हुमायूं भट के रूप में हुइ है।

कर्नल मनप्रीत सिंह

शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली के भरुजान गांव के रहने वाले थे। फ़िलहाल उनका परिवार हरियाणा के पंचकूला के 26 सेक्टर में रह रहा है। कर्नल मनप्रीत सिंह 19 राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग ऑफिसर थे। 19 RR वही यूनिट है जिसने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वाणी को ढेर किया था। कर्नल मनप्रीत सिंह ने 2003 में सेना में कमीशन लिया था। उनकी पत्नी पंचकूला के स्कूल में टीचर है। उनके पिता सेना से सिपाही के पद से रिटायर हुए थे।

मेजर आशीष धोनेक

शहीद मेजर आशीष धोनेक हरियाणा के पानीपत जिला के बिंझौल गांव के रहने वाले थे। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। मेजर आशीष 19 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। वह छह महीने पहले छुट्टी लेकर घर आए थे।

DSP हुमायूं भट

डीएसपी हुमायूं भट के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में डीआईजी रैंक पर सेवा दे चुके हैं। वह 2018 बैच के अधिकारी थे। हमायुं भट जम्मू कश्मीर पुलिस के तेज तर्रार पुलिस अधिकारीयों में से एक थे। एक साल पहले उनकी शादी हुई थी। वह एक महीना पहले पिता बने थे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8990 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री