Site icon 4PILLAR.NEWS

दोस्त की सेटिंग कराते कराते सोनम कपूर से खुद सेट हो गए थे आनंद आहूजा

Anand Ahuja दोस्त की सेटिंग कराते कराते सोनम कपूर से खुद सेट हो गए थे

Anand Ahuja Sonam Kapoor: आनंद आहूजा और सोनम कपूर की प्रेम कहानी भी बिलकुल फ़िल्मी है। आइये आज आनंद आहूजा के जन्म दिन पर जानते हैं कि उन्होंने सोनम के साथ कैसे अपनी बात आगे बढ़ाई।

Anand Ahuja Sonam Kapoor

आनंद आहूजा मशहूर फैशन इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। लेकिन वो उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर से शादी की थी। 29 जुलाई 1983 को जन्मे आनंद आहूजा की प्रेम कहानी बिलकुल फ़िल्मी है।

आनंद आहूजा का बायो

आहूजा के पिता सुनील आहूजा कपड़ा कारोबारी हैं। उनकी मां बीना आहूजा एक गृहणी हैं। आनंद के दादा जी हरीश आहूजा मशहूर कंपनी शाही एक्सपोर्ट के मालिक हैं। आनंद के दो भाई और एक बहन हैं। भाइयों का नाम अनंत आहूजा और अमित आहूजा हैं। बहन का नाम प्रियदर्शनी है। आनंद आहूजा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री  पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से हासिल की।

खुद सेट हुए

आनंद आहूजा और सोनम कपूर के बीच दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। वह अपने दोस्त के लिए सोनम कपूर को सेट करने की कोशिश कर रहे थे। दूसरे शब्दों में कहें तो आनंद आहूजा अपने दोस्त और सोनम के बिचोलिये का काम कर रहे थे। लेकिन सोनम कपूर आनंद के साथ एक टीचर की तरह पेश आती थी। दरअसल, सोनम कपूर इस बात से नाराज थी कि अगर उसका दोस्त बात करना चाहता है तो वह आनंद को बीच में क्यों ला रहा है, वह खुद बात क्यों नहीं करता।

इस बारे में सोनम कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। सोनम ने कहा था कि शुरुआत में वह आनंद से काफी नाराज थी। लेकिन बाद में उसका आनंद के प्रति झुकाव बढ़ने लगा था। करीब दो हफ्ते की मुलाकात के बाद सोनम ने आनंद से पूछा था कि क्या उसका दोस्त अभी भी चाहता है। जिसके जवाब में आनंद ने कहा था कि वह बिलकुल नहीं चाहता है, आप मुझसे ही बात कर लो। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2018 में शादी के बंधन मीन बंध गए।

Exit mobile version