Aneet Padda wishes Ahan Pandey on his birthday: सैयारा फिल्म एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने को-स्टार अहान पांडे को बर्थडे पर खास अंदाज में बधाई दी है। पड्डा ने लव नोट के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं।
अनीत पड्डा ने अहान पांडे को बर्थडे विश किया
Aneet Padda ने सैयारा फिल्म को-स्टार Ahan Pandey को उनके जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक और शानदार अंदाज में बधाई दी है। अहान पांडे को 28 साल के हो गए हैं। अनीत ने अनदेखी फोटोज और वीडियो शेयर कीं और काव्यात्मक नोट भी लिखा। जिसमें उन्होंने अहान पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। अनीत ने लोगों की प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ दादी का भी जिक्र किया।
Aneet Padda का Ahan Pandey के लिए नोट
अनीत पड्डा ने पांडे को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” मैंने भविष्य देख लिया है। मैंने राहगीरों को मुस्कुराते देखा है जब आप ज़ोर से हंसते हैं, वे खुद को रोक नहीं पाते। मैंने आसपास की दुनिया में रंग बदलते देखे हैं, जब आपकी नज़रें किसी बूढ़ी औरत को निहारते हुए, उसके पौधों को पानी देते हुए, विचारों में खो जाती हैं।”
अनीत की इंस्टाग्राम पोस्ट
अनीत ने आगे लिखा ,” मैंने तुम्हारी नोटबुक में लिखी वो उंगलियाँ देखी हैं, जिनमें एक असाधारण, दुर्लभ और जादुई दिमाग के विचार समाए हुए हैं। तुम्हारे कैमरे के लेंस का बदलता हुआ अंदाज़, जो साधारण चीज़ों में भी सुंदरता की तलाश में अडिग है। मैंने आपको इतना निस्वार्थ देखा है। मैंने अपने माता-पिता को आप पर गहरा भरोसा करते देखा है, और हर वीडियो कॉल पर जब वे पूछते हैं “अहान किवेन ऐ? ठीक है ना?” तो उनके चेहरे पर प्यार झलकता है। ”
पड्डा ने आगे लिखा ,” मैंने देखा है कि डियान आंटी हर बार पोस्टर पर तुम्हारा चेहरा देखकर रो पड़ती हैं। अपने बेटे की दयालुता, उसके सच्चे दिल, और जिस इंसान को उन्होंने पाला-पोसा, उसे देखकर उन्हें गर्व और अविश्वास दोनों महसूस होता है। मैंने देखा है कि तुमसे बात करने के बाद एक अजनबी का भी दिन बेहतर हो जाता है। मैंने सुरक्षा गार्ड को दोपहर ठीक 2 बजे आपसे अपनी दैनिक बातचीत का इंतजार करते देखा है। मैंने दुनिया को रुककर आपको घूरते देखा है, इससे पहले कि उसे पता चले कि ऐसा क्यों हो रहा है। ”
पांडे के लिए पड्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट
अनीत ने विश करते हुए लिखा ,” फिल्मी पर्दे पर अपने सैयार से मिलने से पहले ही, तुम हमेशा से एक स्टार थीं, दादी को तुम पर हमेशा गर्व था। मैंने तब भी तुम्हारा भविष्य देखा था और अब भी देख रही हूँ। सब कुछ सच होने वाला है। जन्मदिन मुबारक हो अहाना, मुझे हमेशा तुम पर गर्व रहेगा। दुनिया को अपना उपहार देने के लिए धन्यवाद।” इस तरह अनीत पड्डा ने अपनी लंबी चौड़ी पोस्ट के साथ Ahan Pandey को बर्थडे विश किया।
अहन का अनीत को भावुक जवाब
Ahan Pandey ने अनीत की पोस्ट के जवाब में इंस्टाग्राम पर लिखा ,” इसे पढ़ने के बाद मुझे जो महसूस हुआ, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” यह पोस्ट सैयारा फिल्म की सफलता के बाद आई है। इस फिल्म में दोनों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। दोनों की कैमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई।
Saiyaara फिल्म की टोटल कमाई
Saiyaara एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें अनीत पड़दा और आहान पांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया। फिल्म 18 जुलाई 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। सैयारा ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म की टोटल कमाई के आंकड़े नीचे दिए गए हैं।
- इंडिया नेट कलेक्शन : 337.78 करोड़ रुपए
- इंडिया ग्रॉस कलेक्शन : 409.18 करोड़ रुपए
- ओवेसीज कलेक्शन : 170.06 करोड़ रुपए
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 579.23 करोड़ रुपए
Saiyaara फिल्म 48 दिनों तक थियटर में चली फिल्म ने 10 दिन में 250 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया।
आहान पांडे और Aneet Padda के रिलेशनशिप की खबरें
आहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा में रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। दोनों को कई बार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जिससे रिलेशनशिप को अफवाहों को और हवा मिली। कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई है। हालांकि Ahan Pandey ने इन का खंडन किया। उन्होंने कहा ,” अनीत मेरी बेस्ट फ्रेंड है। पूरा इंटरनेट सोचता है कि हम साथ हैं , जबकि हम नहीं हैं। केमिस्ट्री फिल्म के लिए थी। ” दोनों ने कहा कि वे अच्छे दोस्त हैं , इससे आगे कुछ नहीं।
Aneet Padda की नेट वर्थ
एक न्यूकमर होने के नाते अनीत पड्डा की नेट वर्थ के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में उनकी नेट वर्थ 5 करोड़ के करीब बताई गई है। उनकी कमाई के स्रोत , एड्स , अभिनय और फिल्मों से आती है।
Ahan Pandey की टोटल नेट वर्थ
आहान पांडे की टोटल नेट वर्थ 2 करोड़ बताई गई है। सैयारा में डेब्यू करने से पहले वे असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। जहाँ से उन्होंने कमाई की। Ahan Pandey की कमाई ब्रैंड एंडोर्स्मेंट से भी होती है।
अनीत पड्डा की फ़िल्में
- Salaam Venky : इस फिल्म के जरिये उन्होंने डेब्यू किया था। जिसमें नदिनी की भूमिका निभाई
- Big Girls Don’t Cry ( Amazon Prime सीरीज )
- Saiyaara : Ahaan Pandey के साथ लीड रोल
- Shakti Shalini : अपकमिंग फिल्म
Ahan Pandey ने Saiyaara मूवी के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया। इससे पहले वे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उन्होंने Freaky Ali, Rock On 2 , Mardaani 2 और The Railway Men का निर्देशन किया है। वे अनन्या पांडे के कजिन हैं। वे पांडे फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनकी और Aneet Padda की सैयारा फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
- ये भी पढ़ें : Nora Fatehi सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती





