Site icon www.4Pillar.news

चिल्ड्रेन डे के मौके पर बच्चो के साथ मस्ती करते दिखे अनुपम खैर, देखिये दिल को छू लेने वाला वीडियो 

चिल्ड्रेन डे के मौके पर बच्चो के साथ मस्ती करते दिखे अनुपम खैर, देखिये दिल को छू लेने वाला वीडियो

अनुपमं खैर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता को बच्चो के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

चिल्ड्रन डे 2021: भारत में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे यानि बाल  दिवस  मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जो कि बच्चो के प्रति अपने प्यार के लिए जाने जाते थे, उनकी जयंती पर प्रतिवर्ष बाल दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड के कंई सितारे भी चिल्ड्रन डे के अवसर पर बच्चो के साथ मस्ती करते दिखे।

अनुपम ख़ैर ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खैर  भी छोटे बच्चो से काफी लगाव रखते हैं। बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम खैर बच्चो के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे है। एक्टर कभी बच्चो को रेलवे ट्रैक पार कराते दिखाई दे रहे हैं तो कभी बच्चो के साथ फल खरीदते और उन्हें कपडे बांटते।

वीडियो के अंत में अनुपम खैर को बच्चो के साथ बैठे देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, “बच्चो की हंसी हमे यह याद दिलाती रहे की हम भी कभी बच्चे थे #HappyChildrenDay”

यह भी पढ़े : Video : अनुपम ख़ैर को माँ दुलारी से पड़ी जोरदार डांट, देखिये एक्टर की माँ ने क्यों मांगे 20 हजार लाख रूपये 

अनुपम का यह वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है। फैंस कमेंट के जरिये अनुपम के इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे है।

Exit mobile version