अनुपम खेर ने विवादास्पद ट्वीट के लिए माफ़ी मांगी,जानें क्या है मामला

वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कल बुधवार के दिन जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों पर आतंकी हमले के बाद एक ट्वीट किया था। जिसके लिए उन्होंने माफ़ी मांगी।

क्या है मामला ?

कल बुधवार के दिन जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और 3 जवान घायल हो गए थे। जिस समय CRPF और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा था ,उसी समय एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति एक छोटे बच्चे के साथ कार में वहां से गुजर रहा था। चल रही मुठभेड़ को देख वह घबरा गया और अपनी कार छोड़कर भागने की कोशिश की। इस कोशिश में उसको आतंकियों की गोली लगी और वह मारा गया।

संबित पात्रा के ट्वीट का चित्र

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर संबित पात्रा ने एनकाउंटर में मारे गए सिविलियन की फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा ,” पुलित्ज़र प्रेमी ?? ” ट्विटर पर साझा की गई इस फोटो में मृत व्यक्ति के पेट पर एक बच्चा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। संबित पात्रा के इस ट्वीट की काफी लोगों ने आलोचना की। जिनमें से मुख्यतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा ,विशाल डडलानी और पत्रकार राजदीप सरदेसाई हैं।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

पात्रा के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अनुमप खेर ने एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा ,” सवा लाख से एक भिड़ा दूँ। ” यहीं से विवाद शुरू हुआ जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि आज ,गुरुवार के दिन अनुपम खेर अपने पहले ट्वीट के लिए माफ़ी मांग चुके हैं।

अनुपम खेर के विवादित ट्वीट के विरोध में युथ कांग्रेस चंडीगढ़ ने उनका पुतला जलाते हुए ,इसे सिखों के दसवें गुरु ,गुरु गोबिंद सिंह जी का अपमान बताया है।

अनुपम खेर के खिलाफ पंजाब के गिदडरबहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा एक ट्वीट करते हुए पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस से शिकायत की है। MLA राजा ने ट्वीट करते हुए लिखा ,” गुरबाणी के साथ छेड़छाड़ करने का हक आपको किसने दिया है ? ये कोई आपकी फिल्म का डायलॉग नहीं है। पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ये आदमी सिखों की धार्मिक भावनाओं से खेल रहा है। कृपया इनके खिलाफ जल्दी और यथोचित कार्यवाही की जाए। डिलीट करना और माफ़ी मांगना पर्याप्त नहीं है। “

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी Rohit sharma Retirement: रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 1O Runs: बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया