Site icon www.4Pillar.news

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स ? जल्द घर आएगा नन्हा मेहमान

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स, जल्द घर आएगा नया मेहमान ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का प्रेग्नेंट है और वे जल्द ही…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक है। वहीं अब इस कपल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर बनेंगे पेरेंट्स

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट है और एक्ट्रेस का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का  जल्द ही यह गुडन्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर करने वाले है लेकिन फिलहाल वह इस चीज को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का को पैपराजी ने कुछ दिनों पहले मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया था लेकिन दोनों ने उनसे ये फोटोज शेयर न करने की रिक्वेस्ट की थी और कहा था कि वे जल्द ही इस बारे में अनाउंसमेंट करेंगे।

अभी तक नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का इससे पहले एक बेटी के पेरेंट्स है। कपल ने साल 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। हालाँकि अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। इस बारे में बात करते हुए विराट और अनुष्का ने कहा था कि वे दोनों तब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे जब तक वह खुद इन सब चीजों के बारे में समझ नहीं जाती और खुद सोशल मीडिया पर आने का डिसाइड नहीं करती।

इस फिल्म में नजर आएगी अनुष्का

प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। वहीं अब अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया है।

Exit mobile version