Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड में नहीं मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थी अनुष्का शर्मा,फिल्मों में ऐसे हुई एंट्री

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस अवसर जानिए, कैसे अनुष्का शर्मा की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हुई।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस अवसर जानिए, कैसे अनुष्का शर्मा की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हुई।

फिल्म इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने साल 2017 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ में इटली में शादी की। जन्म और शादी की तरह उनके फ़िल्मी करियर की कहानी भी कुछ अलग ही है।

अयोध्या में जन्मी और बेंगलुरु में पली बढ़ी हुई अनुष्का शर्मा ने माउंट कार्मेल स्कूल और आर्मी स्कूल से पढ़ाई की है। अभिनेत्री को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है।

अनुष्का शर्मा  मॉडलिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत करने मायानगरी मुंबई आई थी। जहां उनको बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिला। हुआ यूं , साल 2007 में उनको मशहूर फैशन डिजाइनर ( दिवंगत) वेंडेल रॉड्रिक्स के यहां काम मिला था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया।

एक्ट्रेस की मेहनत के साथ उनकी किस्मत ने भी साथ दिया। साल 2007 में उनको बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के साथ ;’रब ने बना दी जोड़ी’ मूवी में काम मिला। जिसमें अनुष्का ने एक पंजाबी कुड़ी का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद अनुष्का शर्मा ने साल 2014 में आमिर खान के साथ ‘पीके’ फिल्म , सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ फिल्म में काम किया। रणवीर सिंह के साथ उनकी बैंड बाजा बारात फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके अनुष्का शर्मा ने जब हैरी मेट सेजल ,जब तक है जान ,सुई धागा और पानी जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Exit mobile version