4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

एयरपोर्ट पर बच्चों जैसी हरकतें करती नजर आई अनुष्का शर्मा, फिर विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, देखें Video

Anushka like child: हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान एक्ट्रेस बच्चों जैसी अजीब हरकते करती नजर आई और विराट उन्हें संभालते हुए नजर आए।

Anushka like child : एयरपोर्ट पर बच्चों जैसी हरकतें करती नजर आई अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। दोनों ने वहां खूब मस्ती की और साथ में अच्छा समय बिताया। वेकेशन के बाद अब दोनों वापिस आ चुके है। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बच्चों जैसी हरकतें करते नजर आई अनुष्का

विराट और अनुष्का का ये वीडियो पैपराजी वायरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का कुछ अजीब सी बच्चों जैसी हरकते कर रही है।

पैपराजी को पोज देते हुए उनके कदम लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे है। वहीं विराट, अनुष्का की ऐसी हरकते देख थोड़ा हैरान होते है और उन्हें संभालते हुए नजर आते है। इतना ही नहीं अनुष्का को संभालते हुए उनका मास्क भी नीचे गिर जाता है।

वायरल हुआ वीडियो

अनुष्का और विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक तरफ फैंस जहां अनुष्का की ऐसी हरकतों से हैरान होते नजर आए वहीं विराट को जैंटलमैन बता रहे है।

इस फिल्म में नजर आएगी अनुष्का

बात करें अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में  वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *