क्रिकेट के मैदान के अलावा सोशल मीडिया के किंग बने विराट कोहली, ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियाई बने

King Kohli:विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह इस लिस्ट में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियाई खिलाडी हैं।

King Kohli:सोशल मीडिया के किंग बने विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर नए-नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। विराट कोहली के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में विराट कोहली ने रिकॉर्ड बना दिया है।

भारतीय टीम के स्टार खिलाडी विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वे इंस्टाग्राम पर 25 करोड़ फॉलोवर्स वाले पहले एशियाई खिलाडी बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में विराट कोहली तीसरे खिलाडी हैं। उनसे पहले पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 585 मिलियन फ्लॉवर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। मेसी के इंस्टाग्राम पर 461 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

ओवरऑल रैंकिंग

वहीं, विराट कोहली की फॉलोवर्स के मामले में ओवरऑल रैंकिंग की बात करें तो वह 16 वे स्थान पर हैं। इस सूचि में सबसे शीर्ष पर खुद इंस्टाग्राम है। इंस्टाग्राम पर 631 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं, देश की बात करें तो भारत में विराट कोहली पहले सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले खिलाडी हैं। उनके बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 87.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। तीसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 80.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

आईपीएल 2023 में विराट के रन

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कई मैच जिताए। इस सीजन के खेले गए 14 मुकाबलों में विराट कोहली ने 639 रन बनाए। उनका औसत 52.25 रहा। वे ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। विराट के अलावा आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version