Archer Sheetal Devi ने एक बार फिर अपने खेल से देश को गर्व करने का मौका दिया है। अहमदाबाद में जारी वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (चरण-3) के महिला कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट में शीतल देवी ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
Archer Sheetal Devi ने सरिता को कड़े मुकाबले में हराया
सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में शीतल देवी का सामना अपनी ही देश की तीरंदाज सरिता से हुआ। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और हर राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने अपने अनुभव और सटीक निशाने के दम पर सरिता को 145-143 के स्कोर से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।
इस जीत के साथ ही भारत के लिए इस स्पर्धा में एक पदक पहले ही पक्का हो चुका है, क्योंकि फाइनल में हारने की स्थिति में भी शीतल देवी को कम से कम सिल्वर मेडल मिलना तय है। वहीं सरिता अब कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में उतरेंगी।
Archer Sheetal Devi गोल्ड मेडल के लिए कजाखस्तान की खिलाड़ी से भिड़ेंगी
फाइनल में शीतल देवी का मुकाबला कजाखस्तान की तीरंदाज ऐजादा सेडान से होगा। जम्मू की रहने वाली भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी अपने पैरों से धनुष चलाकर दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं । Sheetal Devi पैरालंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहले भी भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां वह गोल्ड मेडल जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की कोशिश करेंगी।
भारतीय पैरा तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी
अहमदाबाद में चल रही इस वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में सिर्फ शीतल देवी ही नहीं, बल्कि अन्य भारतीय तीरंदाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। दृष्टिबाधित वर्ग में तन्वी प्रवीण इंगले ने फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पक्का किया। जबकि युगल गर्ग ने कांस्य पदक अपने नाम किया। रिकर्व, कंपाउंड और डब्ल्यू-1 वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाकर देश के लिए मजबूत पदक अभियान सुनिश्चित किया है।
अब पूरे देश की नजरें शीतल देवी (Sheetal Devi) के फाइनल मुकाबले पर हैं। अगर वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब होती हैं, तो यह भारतीय पैरा तीरंदाजी के लिए एक और गौरवशाली पल होगा।
- ये भी पढ़ें : Neeraj Chopra Himani Mor wedding reception: शामिल हुए CM नायब सैनी समेत बड़े राजनेता
- इंदौर में 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,आरोपी अकील खान गिरफ्तार
- Umpire Manik Gupta की मधुमक्खियों के हमले में मौत, 18 खिलाड़ी घायल
- Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia: भारत ने जीती टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने लूटी महफिल

