Site icon 4PILLAR

Arijit Singh: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर अरिजीत सिंह, पत्नी कोयल रॉय भी साथ आई नजर  

Arijit Singh: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर अरिजीत सिंह

Arijit Singh: सिंगर अरिजीत सिंह आज अपनी पत्नी कोयल रॉय के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान वे भस्म आरती में शामिल हुए और…

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। उनके लाइव कॉन्सर्टस में भी काफी भीड़ जुटती है। वहीं बीते दिन अरिजीत इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के बाद आज सुबह वे मध्य प्रदेश के उज्ज्जेन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी कोयल रॉय भी उनके साथ नजर आई।

Arijit Singh ने की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

दरअसल ANI ने कुछ समय पहले ही अरिजीत सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अरिजीत और उनकी पत्नी कोयल नंदी हॉल में बैठे भक्ति में लीन नजर आ रहे है। वहीं इसके बाद पुजारी आकाश ने उनकी पूजा संपन्न कराई और दोनों को लाल रंग का पटका प्रसाद स्वरूप भेंट किया।

लुक की बात करें तो अरिजीत इस दौरान लाल धोती और नारंगी कुर्ता पहने नजर आए। वहीं कोयल लाल साड़ी पहने दिखी। इस दौरान दोनों ने माथे पर महाकाल का अष्टगंध भी लगाया था।

फैंस कर रहे रिएक्ट

अरिजीत सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कंई फैंस ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में हर-हर महादेव लिखा है।

सादगी भरा जीवन जीते है अरिजीत सिंह

बता दे कि अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिने जाते है। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों के लिए गाने गाए है। आज वे एक गाने के लिए लाखों में फीस चार्ज है। परंतु इतनी दौलत-शौहरत होने के बावजूद भी वे काफी सिंपल तरीके से जीवन जीना पसंद करते है। अरिजीत आज भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक गांव में रहते है। वहीं लग्जरी गाड़ियों की बजाए उन्हें अक्सर अपनी स्कूटी पर घूमते देखा जाता है।

Exit mobile version