Site icon www.4Pillar.news

अरिजीत सिंह के सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल, पैरों में चप्पल… हाथ में थैला लिए स्कूटर से राशन लेने पहुंचा सिंगर 

अरिजीत सिंह के सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल, पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए स्कूटर से राशन लेने पहुंचा सिंगर

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरिजीत को पहचान पाना थोड़ा सा मुश्किल है। इस दौरान वे एकदम सिंपल कपडे और पैरों में चप्पल पहने  नजर आ रहे है।

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज के साथ-साथ अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी जाने जाते है। अरिजीत इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बाद भी एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते है। हाल ही में उनके होमटाउन से उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे बेहद सिंपल लुक में स्कूटर से खरीदारी करने के लिए निकलते हुए नजर आ रहे है।

अरिजीत के सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

वायरल हो  इस वीडियो में अरिजीत सिंह काफी सिंपल कपडे और पैरों में चप्पल पहने नजर आ रहे है। इस दौरान उनके हाथ में एक थैला भी देखा जा सकता है।  इसके बाद वे थैले को स्कूटर में रखकर शॉपिंग करने के लिए निकल जाते है। इस दौरान सिंगर को पहचान पाना थोड़ा सा मुश्किल हो रहा है।

वहीं वीडियो में अरिजीत को बंगाली भाषा में अपने पड़ोसियों से भी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। अरिजीत का ये वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल में उनके होमटाउन मुर्शीदाबाद का बताया जा रहा है।

फैंस ने की अरिजीत की तारीफ

वहीं वीडियो देखने के बाद फैंस अरिजीत सिंह के सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छे अरिजीत भाई।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरिजीत टेलेंटेड सिंगर होने के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी है।’ तीसरे ने लिखा, ‘सिंपल होने का लेवल तो देखिए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह कितने डाउन टू अर्थ है।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर अरिजीत के सादगी भरे अंदाज की तारीफ की है।

यह भी पढ़े: अरिजीत सिंह को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान लगी चोट, महिला फैन ने खिंचा था सिंगर का हाथ, देखिए वायरल वीडियो 

Exit mobile version