Site icon 4pillar.news

Spotify पर टेलर स्विफ्ट ने अरिजीत सिंह को पछाड़ा

Spotify पर टेलर स्विफ्ट ने अरिजीत सिंह को पछाड़ा

Spotify: Taylor Swift and Arijit Singh: भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह और अमेरिकन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट स्पॉटीफाई पर लगातार एक दूसरे को फॉलोवर्स के मामले में पछाड़ रहे हैं। इस रेस में अब टेलर स्विफ्ट ने बाजी मार ली है। उनसे पहले अरिजीत सिंह दूसरे स्थान पर थे। इस लिस्ट में एड शीरन पहले स्थान पर हैं।

Spotify: अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 280 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह अपनी आवाज के जादू से सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। उनके कंसर्ट में हजारों की  भीड़ आती है। अपने गानों के लिए मशहूर टेलर स्विफ्ट सिंगर ने अब भारतीय गायक अरिजीत सिंह को स्पॉटीफाई पर फैन फॉलोविंग के मामले में पछाड़ दिया है। वह अरिजीत सिंह से आगे निकल गई हैं।

टेलर स्विफ्ट के गानों की दुनिया भर में डिमांड रहती है। उनके म्यूजिक एल्बम हर देश में बजते हैं। उनकी दीवानगी ऑनलाइन म्यूजिक एप स्पॉटीफाई पर भी नजर आ रही है। कुछ महीने पहले भारतीय गायक अरिजीत सिंह ने टेलर स्विफ्ट को फैन फॉलोविंग के मामले में पीछे छोड़ दिया था। अब टेलर स्विफ्ट ने अरिजीत सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अरिजीत सिंह को पछाड़कर टेलर स्विफ्ट दूसरे स्थान पर पहुँच गई हैं। वहीं, इस लिस्ट में एड शीरन पहले स्थान पर हैं।

अरिजीत सिंह ने पहली बार गाया सलमान खान की फिल्म के लिए गाना, दोनों के सालों पुराने झगडे का हुआ अंत 

फैन फॉलोविंग के मामले में टेलर स्विफ्ट दूसरे और अरिजीत सिंह तीसरे स्थान पर हैं। कुछ दिन पहले टेलर स्विफट पीछे थीं और अरिजीत सिंह आगे थे। अब टेलर स्विफ्ट आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट को स्पॉटीफाई पर 101081811 लोग फॉलो कर रहे हैं। वही, अरिजीत सिंह 100883745 लोग फॉलो कर रहे हैं। इस लिस्ट में एड शीरन 113404635 फॉलोवर्स के साथ पहले स्थान पर हैं।

टेलर स्विफ्ट ने कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में खूब नाम कमा लिया है। वह एक रात के शो की 100 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।

Exit mobile version