Site icon 4PILLAR.NEWS

Rise & Fall के विजेता बने अर्जुन बिजलानी, 28 लाख इनाम मिला

Rise & Fall के विजेता बने अर्जुन बिजलानी

Rise & Fall Arjun Bijlani : अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी गेम शो ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ का पहला सीज़न 17 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया, जिसमें टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी विजेता बने।

अर्जुन बिजलानी ने जीती Rise & Fall की ट्रॉफी

अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी गेम शो ‘Rise & Fall’ का पहला सीज़न 17 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया, जिसमें टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी विजेता बने। यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया था इस। शो में प्रतियोगियों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, जहां वे ‘पेंटहाउस’ (ऊपरी स्तर) और ‘बेसमेंट’ (निचले स्तर) के बीच उतार-चढ़ाव का अनुभव करते थे। शो की शुरुआत 6 सितंबर 2025 को हुई थी और यह कुल छह सप्ताह चला।

Arjun Bijlani Rise & Fall के विनर बने

‘राइज एंड फॉल ‘ एक अनोखा रियलिटी शो है, जिसमें प्रतियोगी रणनीति, शारीरिक चुनौतियां और सोशल गेमिंग के माध्यम से ऊपर चढ़ने या नीचे गिरने का खेल खेलते हैं। इसमें शामिल प्रमुख कंटेस्टेंट्स में अर्जुन बिजलानी के अलावा धनश्री वर्मा , अरबाज़ पटेल (रियलिटी टीवी स्टार), आरुश भोला (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर), अकृति नेगी, नयनदीप रक्षित और अन्य शामिल थे। शो में अशनीर ग्रोवर की विटी कमेंट्री और गेस्ट परफॉर्मेंस, जैसे पवन सिंह की ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस, ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

Arjun Bijlani Rise & Fall का ग्रैंड फिनाले

Rise & Fall का ग्रैंड फिनाले 16 अक्टूबर 2025 को शूट किया गया था, लेकिन यह 17 अक्टूबर को रिलीज़ हुआ। फिनाले में अर्जुन बिजलानी ने आरुश भोला और अरबाज़ पटेल को हराकर ट्रॉफी जीती। उन्हें 28.10 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। आरुश भोला फर्स्ट रनर-अप रहे, जबकि अरबाज़ पटेल सेकंड रनर-अप। फिनाले के दौरान अर्जुन ने भावुक होकर कहा कि वे घर जाकर अपने बेटे को गले लगाना चाहते हैं। शो को काफी तनावपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कई कठिन पल थे, लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति से जीत हासिल की।

Arjun Bijlani Rise & Fall

Rise & Fall के विजेता बनने पर अर्जुन के फैन्स और परिवार ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया। समर्थ जुरेल जैसे साथी कलाकारों ने भी उन्हें बधाई दी। अशनीर ग्रोवर ने शो को एक अनोखा एक्सपेरिमेंट बताया, जो रियलिटी टीवी में नई ऊर्जा लाया। Rise & Fall शो की लोकप्रियता से लगता है कि इसका दूसरा सीज़न भी जल्द आ सकता है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Exit mobile version