Site icon www.4Pillar.news

पैपराजी को देख चेहरा छिपाते नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, वीडियो देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में रिया कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों पैपराजी को देखते ही अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगे। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में रिया कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों पैपराजी को देखते ही अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं बीती रात अर्जुन और मलाइका प्रोड्यूसर रिया कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पैपराजी को देख चेहरा छिपाते नजर आए अर्जुन

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने इस दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में मलाइका और अर्जुन दोनों अपनी कार में बैठे नजर आ रहे है। हालाँकि जैसे ही पैपराजी ने दोनों की फोटोज क्लिक करने की कोशिश की तो अर्जुन कपूर अपना चेहरा छिपाते नजर आए। वहीं हमेशा पैपराजी को पोज देने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी इस दौरान बिलकुल भी एक्साइटेड नहीं दिखी।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन कुछ परेशान से नजर आ रहे है। इस वीडियो को देख यूजर्स ने दोनों के झगड़े के कयास लगाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘झगड़ा हो गया है क्या आपस में ?’ वहीं कंई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने पैप्स पर ही निशाना साधा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अगर वे फोटो क्लिक नहीं करवाना चाहते तो ऐसा मत करिए, उन्हें अकेला छोड़ दीजिए।’

गौरतलब ही कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। वहीं दोनों सोशल मीडिया के के जरिए भी एक दूजे पर प्यार बरसते हुए नजर आते है। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Exit mobile version