Site icon www.4Pillar.news

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘पछतावे का दर्द …’

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'पछतावे का दर्द ...'

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे लोग…

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय  से रिलेशनशिप में है। हालाँकि पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल मलाइका कुछ दिनों पहले ना तो अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई थी और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी थी। वहीं हाल ही में अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे है।

अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया ये पोस्ट

दरअसल कुछ समय पहले ही अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। इसमें पोस्ट में वे पछतावे और अनुशाशन के दर्द की तुलना करते दिखे। अर्जुन ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘अनुसाशन का दर्द पछतावे के दर्द से ज्यादा बेहतर होता है।’

अर्जुन ने ये पोस्ट किस बारे में है, ये बात अभी क्लियर नहीं है। हालाँकि सोशल मीडिया यूजर्स इसे मलाइका से ब्रेकअप के साथ जोड़कर देख  रहे है।

लंबे समय से रिलेशनशिप में दोनों

मलाइका और अर्जुन काफी समय से रिलेशनशिप में है, दोनों पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दे कि मलाइका ने अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन को डेट करना शुरू किया था। वहीं साल 2018 में इन्होने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Exit mobile version