अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं सारा अली खान! जानें सच्चाई

अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं सारा अली खान! जानें सच्चाई

Arjun Pratap Bajwa और Sara Ali Khan के बीच डेटिंग की न्यूज़ पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। ये कहानी केदारनाथ यात्रा से शुरू हुई थी, जो अब चर्चा में है।

सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। पहली बार ये खबर अक्टूबर 2024 में आई थी, जब दोनों को केदारनाथ धाम में एक साथ देखा गया था। दोनों की राजस्थान और गुरूद्वारे वाली यात्राओं ने भी अटकलों को ज्यादा हवा दी है। आइए विस्तार से इस मामले को समझते हैं।

Arjun Pratap Bajwa और Sara Ali Khan कर रहे हैं डेटिंग?

सारा अली खान पिछले साल अक्टूबर महीने में केदारनाथ धाम यात्रा पर गई थी। उस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की थी। जिनमें वह केदारनाथ धाम और पहाड़ों पर समय बिताते हुई नजर आई। उसी दौरान अर्जुन प्रताप बाजवा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनका बैकग्राउंड सारा अली खान की तस्वीरों से मिलता-जुलता था। यहीं से इन अफवाहों की शुरुआत हुई।

राजस्थान ट्रिप में एकसाथ नजर आए दोनों

दिसंबर 2024 में Arjun Pratap Bajwa और  Sara Ali Khan की राजस्थान यात्रा ने फिर सुर्खियां बटोरी। उस समय सारा ने अपनी राजस्थान ट्रिप की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अर्जुन ने भी एक होटल की जिम से अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाह और मजबूत होती नजर आई। हालांकि दोनों ने एक दूसरे के साथ की तस्वीरें साझा नहीं की। लेकिन समान लोकेशन ने फैन को अंदाजा लगाने पर मजबूर कर दिया।

Sara Ali Khan और Arjun Pratap Bajwa की गुरुद्वारे में मुलाकात

29 जुलाई 2025 को सारा अली खान और अर्जुन प्रताप को एक गुरुद्वारे में एक साथ देखा गया। वायरल वीडियो में सारा अली खान सफेद सूट में गुरुद्वारे में  दर्शन करती हुई नजर आई। उनके पीछे अर्जुन भी नजर आए। इस वीडियो ने डेटिंग की अफवाहों को और भी मजबूत कर दिया।

डेटिंग रूमर्स पर सारा और अर्जुन का रुख

सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा ने अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। अर्जुन ने इसी साल जनवरी महीने में कहा था कि लोगों को उनके बारे में जो लिखना है, लिखें। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सारा ने भी एक डिजिटल इवेंट में कहा था कि वह डिजिटल डेटिंग में विश्वास नहीं करती हैं। दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण, ये अफवाहें अभी भी अनिश्चित हैं।

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा ?

Arjun Pratap Bajwa एक मॉडल, अभिनेता और मार्शल आर्ट फाइटर हैं। वे पंजाब में बीजेपी नेता फ़तेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं।

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *