Coronavirus का सामुदायिक प्रसार रोकने के लिए Arvind Kejriwal सरकार का बड़ा फैसला
जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद अब Coronavirus के खिलाफ दिल्ली की Arvind Kejriwal सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी जिलाधिकारियों को एक मार्च के बाद विदेशों से भारत लौटे लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी है।
Arvind Kejriwal
भारत सरकार की वेबसाइट के अनुसार अब तक सभी हवाई अड्डों पर 1517327 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। भारत में COVID-19′ से संक्रमित लोगों की संख्या 329 है।Coronavirus से संक्रमित 23 लोग ठीक हो गए हैं। इस बीमारी की वजह से देश में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और एक को माइग्रेट कर दिया गया है।
राज्यों को किया लॉकडाउन
Coronavirus से निपटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें पूर्ण रूप से एक्टिव हो गई हैं। इससे पहले देश में ये महामारी खतरनाक रूप न ले ले, देश के 22 राज्यों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
Coronavirus
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में रविवार के दिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू हुआ था। जिसके बाद अब दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को देश और राजधानी में फैलने से रोकने के लिए दिल्ली राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एक मार्च के बाद विदेश से लौटे यात्रियों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी है।
Coronavirus संक्रमित यात्रियों की हुई पहचान
अभी विदेश से लौटे 35 हजार के करीब लोगों की पहचान कर ली गई है। इसके बाद इन लोगों को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। आपको बता दें ,दिल्ली में अब तक कोरोना से संक्रमित 30 मामले दर्ज किए गए हैं ,जिनमें से 23 लोग ऐसे हैं जो विदेश से लौटे हैं और 7 उनके परिवार वाले हैं। इस वायरस से दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
जल्दी पकड़ में नहीं आता Coronavirus
वहीँ कोरोना के बारे में बात करें तो ,शुरू में सामान्य रिपोर्ट वाले लोग भी बाद में पॉजिटिव पाए जाते हैं। जिसका एक उदाहरण बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की संपर्क में आने से फैलता है। जिसे छुआछूत की बीमारी भी कहा जा सकता है।
अगर भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की हिस्ट्री को खंगाला जाए तो ये सभी या तो विदेशों से लौटे हैं फिर उनके संपर्क में आए हैं। कुछ केस तो विदेशों से लौटने वालों के परिवारों से भी हैं। इसी वजह से दिल्ली सरकार ने ये ठोस कदम उठाने का फैसला लिया है।