Site icon www.4Pillar.news

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पार्टी के मुखिया और संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रविवार के दिन रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पार्टी के मुखिया और संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रविवार के दिन रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार के दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करने के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय की है। आप को बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में पटखनी देते हुए अपना परचम लहराया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 6 2 सीटें मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी एक बार फिर शून्य पर सिमट गई है।

इस जीत के साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक है और दूसरी बार इतना भारी बहुमत हासिल किया। साल 2015 के मुकाबले आम आदमी पार्टी को 5 सीटों का नुकसान हुआ है जबकि बीजेपी को इतना ही फायदा हुआ है। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने 70 में 67 सीटें जीती थी जबकि बीजेपी ने 3 जीती थी।

विधानसभा में इस जीत के बाद दिल्ली के लोगों और आम आदमी पार्टी के समर्थकों का शुक्रिया करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ” आई लव यू दिल्ली।”

दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मैदान में अपनी करारी हार को स्वीकार करते हुए प्रदेशवासियों से सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का वादा किया है।

Exit mobile version