Asha Bhosle passes away: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का दिल का दौरा पड़ने के कारण 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था . आशा ताई ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली .
आशा भोसले का निधन कैसे हुआ ?
11 सितंबर को को देर शाम आशा भोसले की अचानक तबियत बिगड़ गई थी . उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और फेफड़ों संबंधी समस्या के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी .इस बात की जानकारी आशा भोसले की पौती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दी .जनाई ने बताया कि आशा भोसले को चेस्ट इंस्फेक्शन और हार्ट प्रोब्लम की वजह से ICU में भर्ती कराया गया .
Asha Bhosle passes away: आशा भोसले का निधन
12 अप्रैल 2026 को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो हो गया . उनके बेटे आनंद भोसले ने इस बात की पुष्टि की और अंतिम संस्कार की जानकारी दी .
आशा भोसले का अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार निधन के एक दिन बाद यानि 13 अप्रैल को मुंबई के लोअर परेल कासा में लोग सुबह 11 बजे तक उनके दर्शन कर सकेंगे .अंतिम संस्कार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा .
आशा भोसले के निधन से शोक की लहर
इस खबर से संगीत और फ़िल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है . महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावुक पोस्ट लिखकर आशा दीदी को अंतिम श्रद्धांजलि दी . उन्होंने लिखा ,”सुरों का सुंदर बाग़ आज उजड़ गया .” सीएम फडणवीस के अलाफा बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी .
आशा भोसले का परिचय
आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक थीं . उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी और अन्य भाषाओँ में हजारों गाने गाए . आरडी बर्मन के साथ उनका गठजोड़ आइकोनिक रहा . उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है . उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और आज भी उनके गाने अमर हैं . आशा भोसले का निधन एक युग का अंत है .

