Site icon 4PILLAR

Asha Bhosle को दिल का दौरा पड़ा, ब्रीच कैंडी अस्तपाल में भर्ती

Asha Bhosle suffers heart attack

Asha Bhosle suffers heart attack: मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक

92 वर्षीय दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरूआती रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट और दिल से जुडी हुई समस्याओं का जिक्र है। वे एमरजेंसी मेडिकल यूनिट (EMU) में एडमिट हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आशा ताई का इलाज चल रहा है।

Asha Bhosle के परिवार का ब्यान

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर आशा दीदी के हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा , ” मेरी दादी आशा भोसले को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम जल्द ही पॉजिटिव अपडेट देंगे। ”

परिवार का यह बयान शुरूआती हार्ट अटैक वाली रिपोर्ट के बाद आया है। परिवार ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

आशा भोसले की अब तबियत कैसी है ?

अस्पताल या परिवार की तरफ से अभी तक को नया अपडेट नहीं आया है। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के अनुसार,उनकी दादी की तबियत स्थिर है और इलाज चल रहा है।

आशा भोसले कौन हैं ?

Asha Bhosle को भारतीय सिनेमा में सुरों की मल्लिका का नाम से जाना जाता है। उन्होंने हजारों गाने गाए। उन्हें पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उनकी सेहत को लेकर पुरे भारत में चिंता है। उनके परिवार ने प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि आशा भोसले जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल घर लौटेंगी।

Exit mobile version