आसिम रियाज और रजत दलाल के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, बीच-बचाव करने उतरे क्रिकेटर शिखर धवन 

Asim Riaz और रजत दलाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भीड़ गए। सामने आए वीडियो में उन्हें खूब हाथापाई करते देखा है सकता है, वहीं क्रिकेटर शिखर धवन दोनों को समझाते नजर आ रहे है।

बिग बोस 13 फेम आसिम रियाज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। वहीं अब आसिम का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें बिग बोस 18 फेम रजत दलाल के (Asim Riaz-Rajat Dalal Fight Video) साथ हाथापाई करते देखा जा सकता है। दरअसल ये दोनों कलाकार बैटल ग्राउंड शो के एक प्रेस  कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। वहीं इस दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि बात हाथपाई तक पहुँच गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भिड़े Asim Riaz और रजत दलाल

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर शिखर धवन, बिग बोस 13 के रनर अप आसिम रियाज,बिग बोस 14 विनर व एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, बिग बोस 18 फेम रजत दलाल व बिग बोस ओटीटी 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान स्टेज पर बैठे होते है। प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है और इस दौरान आसिम और रजत के बीच कुछ कहासुनी हो जाती है, जिससे बात हाथपाई तक पहुँच जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसिम और रजत अपनी कुर्सी से उठकर लड़ाई करने लग जाते है, तभी क्रिकेटर शिखर धवन दोनों का बीच-बचाव करने उतरते है। वहीं इस दौरान रुबीना का रिएक्शन देखने लायक होता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया स्क्रिप्टेड

आसिम रियाज और रजत दलाल की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे है। आसिम और रजत के फैंस जहां ये वीडियो देखकर चिंतित हो गए, वहीं कुछ फैंस ने इस लड़ाई को स्क्रिप्टेड बताया है।

पहले भी हो चूका ऐसा सीन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले भी रजत दलाल की लड़ाई का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे दिग्विजय राठी संग झगड़ा करते नजर आ रहे थे। हालाँकि बाद में राठी ने क्लियर किया था कि ये सब उन्होंने केवल वीडियो के लिए किया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version