Site icon 4PILLAR

Assi Movie 2026: अस्सी मूवी स्टोरी, स्टार कास्ट, बजट और रिव्यू समेत विस्तृत जानकारी

Assi Movie 2026 story

Assi movie 20 फ़रवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा और सोशल इश्यू बेस्ड फिल्म है। जो भारत में रोजाना 80 रेप केस के आंकड़ों पर आधारित है।

Assi movie का मतलब

भारत में रोजाना औसतन दर्ज 80 रेप केस होते हैं। इन्ही आंकड़ों के आधार पर फिल्म अस्सी बनी है। फिल्म में रेप कल्चर, न्याय व्यवस्था की खामियां, संस्थागत उदासीनता और पीड़ितों संघर्ष को बेबाकी से उजागर करती है। यह अनुभव सिन्हा की अन्य फिल्मों की तरह समाज को आइना वाली हार्ड हीटिंग फिल्म है। उनकी थप्पड़, मुल्क और आर्टिकल 15 फ़िल्में  भी सामाजिक मुद्दों पर बनी हुई हैं।

Assi movie के निर्माता निर्देशक

अस्सी फिल्म में निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर अनुभव सिन्हा है। उनके साथ गौरव सोलंकी ने स्क्रिप्ट राइटिंग में मदद की है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा हैं। फिल्म का प्रोडक्शन बनारस मीडिया वर्क्स और टी सीरीज के बैनर तले हुआ है।

अस्सी मूवी की मुख्य स्टार कास्ट

Assi movie की कहानी

अस्सी फिल्म की कहानी दिल्ली की एक स्कूल तीसर परिमा के इर्द-गिर्द घूमती है। जो स्कूल से घर लौटते वक्त क्रूर गैंगरेप का शिकार होती है। उसके पति और एक निर्भीक वकील रावी मिलकर भ्रष्ट और उदासीन न्याय व्यवस्था से लड़ते हैं। फिल्म सिर्फ एक रेप केस की नहीं बल्कि पुरे समाज में फैले रेप कल्चर, पीड़ितों के साथ होने वाले सेकंडरी ट्रॉमा, पुलिस कोर्ट की कमियों और सामूहिक मिलीभगत को विस्तार से दिखाती है। यह ट्रिगरिंग और डिस्टर्बिंग है लेकिन एक जरूरी मैसेज देती है कि देश में रेप के अस्सी केस हर रोज दर्ज होते हैं। लेकिन असल संख्या इससे भी कहीं ज्यादा है।

Assi movie review

अस्सी फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने मजबूत, जरूरी और प्रभावशाली बताया है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स ने सेकंड हाफ में कुछ कमियां बताई हैं। द हिंदू ने इसे अनुभव सिन्हा की सबसे मजबूत फिल्मों में से एक करार दिया है। बॉलीवुड हंगामा ने हार्ड हीटिंग, कोर्टरूम ड्रामा बताया है।

अस्सी फिल्म का बजट 

Assi movie के आधिकारिक बजट की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। लेकिन अनुभव सिन्हा की फ़िल्में आमतौर पर मध्यम बजट वाली होती हैं। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए के करीब हो सकता है। अस्सी मूवी की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्योंकि फिल्म थिएटर्स में आज ही रिलीज हुई है।

Exit mobile version