Ashok Kharat video viral: पुणे का ज्योतिष अशोक खरात महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर रेप करता था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अशोक खरात कौन है ?
मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड अधिकारी अशोक खरात ने 1990 में रिटायरमेंट के बाद अपने गांव मिरगांव ज्योतिष और न्यूरोलॉजी का धंधा शुरू किया। वो शिवनिका संस्थान ट्रस्ट और ईशानेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट चलाता था। उसने लगभग 100 करोड़ का साम्राज्य बनाया। वह अमीर क्लाइंट्स से 50 लाख रुपए तक चार्ज करता था। उसका खुद का फार्महाउस और बंगला है।
Ashok Kharat video: अशोक खरात पर आरोप
एक 35 साल की महिला ने अशोक खरात पर 2022 से 2025 तक बार-बार रेप करने का आरोप लगाया। महिला वैवाहिक समस्याओं के लिए गई थी। खरात ने पूजा-पाठ के बहाने नशीला पदार्थ खिलाया, हिप्नोटाइज किया, डराया और फिर यौन शोषण किया। वह महिलाओं को समस्या के हल का लालच देकर ऑफिस बुलाता था। वह अपने ऑफिस में रिमोट कंट्रोल वाले फेक सांप, टाइगर स्कीन, जंगली चीजें लगाकर चमत्कारी माहौल बनाता था। वह अमीर महिलाओं का बैकग्राउंड चेक करता था और फिर डरा-धमकाकर रेप करता था। उस पर एक महिला का पिल्स देकर गर्भपात करवाने का भी आरोप है।
Ashok Kharat video वायरल
उसके ऑफिस में हिडन कैमरे लगे हुए थे। पुलिस को उसके पास से एक पेन ड्राइव मिला है। जिसमें 58 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो क्लिप्स हैं। ये सभी वीडियो पुलिस के पास हैं। हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 5.01 मिनट के एक वीडियो में वह एक महिला का रेप करता हुआ नजर आ रहा है।
अशोक खरात की गिरफ्तारी
हाल ही में नासिक क्राइम ब्रांच ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप, ब्लैक मैजिक एक्ट और ब्लैकमेल की धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं। राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सतपते की अगुआई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। जिसके बाद पीड़ित महिलाएं आगे आकर केस दर्ज करवा रही हैं। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल, नकदी और ब्लैकमेल मटेरियल बरामद किया है।
खरात का राजनीतिक कनेक्शन
वह महाराष्ट्र के एलिट और पॉलिटिकल सर्कल में घुसा हुआ था। 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पत्नी लता शिंदे ने भी उसके मंदिर का दौरा किया था। वर्तमान में अशोक खरात की “महाराष्ट्र एप्सटीन फाइल्स” जैसी तुलना हो रही है।
खरात मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन रुपाली चाकणकर का इस्तीफा
महाराष्ट्र स्टेट वीमेंस कमीशन की पूर्व चेयरपर्सन रुपाली चाकणकर उसके ट्रस्ट की ट्रस्टी थी। एक पुराने वीडियो में रुपाली चाकणकर कथित ज्योतिषी अशोक खरात के पैर धोती हुई और छाता लगाती हुई नजर आ रही हैं। रुपाली को वीडियो वायरल होने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अपराधी को बख्शेंगे नहीं। जबकि खरात की पत्नी कल्पना ने कहा कि उनके पति के खिलाफ कुछ लोगों ने साजिश रची है। फ़िलहाल खरात पुलिस कस्टडी में है और जांच जारी है।

