4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

चांद की सतह पर अंतरिक्ष यात्री चलाएंगे कार, NASA ने दिया तीन कंपनियों को LTV बनाने का काम

Cars : नासा चाहता है कि उसके एस्ट्रोनॉट चांद की सतह पर कार से लंबी दुरी तक जाकर पानी की खोज करें। इस लिए नासा ने तीन कंपनियों को लूनर ट्रेन व्हीकल बनाने का काम दिया है।

Cars: चांद की सतह पर चलेंगी नासा की कारें

नासा चंद्रमा की सतह पर लंबी दुरी तय करने के लिए अपने एस्ट्रोनॉट के लिए कार बनवा रहा है। इस काम के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने तीन कंपनियों को हायर किया है। Intutive Machines, Lunar Outpost और Astrolab कंपनीयों को नासा ने लूनर ट्रेन व्हीकल ( LTV ) बनाने का काम सौंपा है। ये तीनों कंपनियां Artemis Moon Mission के लिए रोवर बनाएंगी। इन रोवर्स का इस्तेमाल अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर लंबी दुरी तक जाकर अपनी खोज कर पाएंगे। इस मिशन को 2029 में लॉन्च किया जाएगा।

नासा स्पेस सेंटर की डायरेक्टर वनेशा वाइस ने कहा कि हम चंद्रमा की सतह पर खोज के लिए अर्टेमिस जेनरेशन लूनर एक्सप्लोरेशन व्हीकल बनाने जा रहे हैं। इन कारों से अंतरिक्ष यात्रियों की चांद की सतह पर खोज करने के लिए ताकत बढ़ेगी।

चंद्रमा की सतह पर चलने वाली गाड़ियों को बनाने के लिए 38375 करोड़ रुपए का व्यय होगा। सभी कंपनियां पहले एक साल तक खोज करेंगी उसके बाद अमेरिकी स्पेस एजेंसी की जरूरतों के अनुसार कार बनाएंगी। इन कंपनियों में से एक ही कंपनी की कार को चांद पर भेजा जाएगा। बाकि दो कंपनिया किसी प्राइवेट कंपनी के लिए अपनी कार बना सकती हैं।

आसमान में तारों की भी होती है मौत? नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एस्ट्रोनॉट इन LTV का इस्तेमाल चांद की सतह पर उस जगह इस्तेमाल करेंगे, जहां जाने में खतरा है। ये कारें चांद के अँधेरे वाले हिस्से में भी जा पाएंगी। एलटीवी चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चरम स्थितियों को संभालने में सक्षम होगा। इसमें बिजली प्रबंधन, आटोमेटिक ड्राइविंग, अत्याधुनिक संचार और नेविगेशन के लिए उन्नत तकनीकें शामिल होंगी। एस्ट्रोनॉट्स इस कार के द्वारा चंद्रमा की सतह पर नमूने इकट्ठा करेंगे। ये जानकारी नासा की वेबसाइट पर दी गई है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *