आयशा झुल्का ने शेयर किया फनी वीडियो,कहा-बात कर लिया करो …..

आयशा झुल्का ने नब्बे के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने आमिर खान सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं संग काम किया है। अब एक्ट्रेस का एक फनी वीडियो सामने आया है।

फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से फेमस हुई एक्ट्रेस आयशा झुल्का अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मो में काम कर चुकी है। हालांकि, आयशा झुल्का अब फिल्म इंडस्ट्री से दुरी बनाए हुए है। अब अभिनेत्री गोवा में एकांत की जिंदगी जी रही है। आयशा झुल्का अब फिल्मों में तो नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुडी रहती है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए आपने वीडियो और फोटोज साझा करती रहती है। आयशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह मजाक करती हुई नजर आ रही है। दरअसल, उन्होंने गुरूवार के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

आयशा झुल्का ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” क्रेजी गर्लफ्रेंड अलर्ट। ” इस वीडियो में एक्ट्रेस का फनी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आयशा झुल्का ने कहा,” अभी जिंदा हूं तो बात कर लिया करो , अगर मरने के बाद मैंने बात करनी शुरू कर दी ना, तो ताबीज बनवाते फिरोगे। अभिनेत्री के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। अभिनेता राकेश रोशन ने कमेंट में ‘हा हा’लिखा है। दूसरे एक यूजर ने लिखा ‘क्या शॉट दिया है मैडम।’ इस तरह और भी काफी लोग झुल्का के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

आयशा झुल्का का फनी वीडियो

आपको बता दें, आयशा झुल्का का नाम बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चूका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयशा झुल्का, अक्षय कुमार को बहुत पसंद करती थी। दोनों की निजी जिंदगी के बहुत चर्चे होते थे।

एक्ट्रेस आयशा झुल्का की फ़िल्में

आयशा झुल्का खिलाडी, दलाल, दिल की बाजी, जय किशन , वक्त हमारा है और कुर्बान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9007 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री