Site icon 4PILLAR

Ayesha Khan arrested: धुरंधर फेम आयशा खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, NEET स्कैम के खिलाफ कर रही थीं प्रदर्शन

Ayesha Khan arrested in Mumbai

Ayesha Khan arrested: मुंबई पुलिस ने NEET पेपर लीक और छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान धुरंधर फेम एक्ट्रेस आयशा खान को हिरासत में लिया।

Ayesha Khan गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने धुरंधर फिल्म अभिनेत्री आयशा खान को दादर में हिरासत में लिया है। आयशा ने खुद इस घटना की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई और दोस्तों के साथ शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ीं थीं। उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया , झंडा नहीं दिखाया और प्रदर्शन शुरू भी नहीं किया था। फिर भी पुलिस ने उन्हें और उनकी महिला दोस्तों को वैन में धकेल कर हिरासत में लिया।

Ayesha Khan का ब्यान

आयशा खान के अनुसार , जब उनके भाई और पुरुष दोस्तों को हिरासत में लिया गया तो तब वह वहीँ खड़ी थीं। क्योंकि उन्हें इलाके की जानकारी नहीं थी। पुलिस अधिकारीयों से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

Ayesha Khan का वीडियो

आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट वीडियो में कहा ,” मेरे हाथ कांप रहे थे। मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी। मैंने एक शब्द भी नहीं बोला।” बाद में उन्हें वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आयशा ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सड़क पर खड़े होना कब से अपराध हो गया। लोकतान्त्रिक अधिकारों की रक्षा के बजाय नागरिकों को नुक्सान क्यों पहुंचाया जा रहा है ? उन्होंने कहा कि यह उनके सबसे शांतिपूर्ण नींद वाला दिन होगा क्योंकि उन्होंने सही के लिए खड़े होने का फैसला लिया है।

Ayesha Khan ने किया नीट घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

यह घटना नीट घोटाले और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर चल रहे देशभर में आंदोलन का हिस्सा थी। कई फ़िल्मी हस्तियां छात्रों के समर्थन में आई। पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन को रोकने की बात कही। जबकि आयशा का दावा है कि वे सिर्फ समर्थन दिखाने पहुंची थी।

Ayesha Khan कौन हैं ?

आयशा खान का जन्म 13 सितंबर 2002 को मुंबई में हुआ। उनके पिता शहाब खान बिहार के पाकरीबरांवा से मुंबई आए थे। भाई शहबाज खान मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं। आयशा ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने फिल्म निर्माता एकता कपूर के ” कसौटी जिंदगी की” से करियर की शुरुआत की थी। 2020 में “बलवीर रिटर्न्स” में बिरबा का नेगेटिव रोल निभाया।

वे 2023 में ” बिग बॉस सीजन 17 ” में वाइल्ड कार्ड एंट्री से शामिल हुई। इस शो में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। उनके बोल्ड अंदाज की वजह से उन्हें घर घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में ” मुखचित्रम ” फिल्म के जरिए डेब्यू किया। वे ” ओम भीम बुश” और  ” मनमेय ” जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

आयशा खान धुरंधर 

2025 में आयशा ने आदित्य धर की धुरंधर फिल्म में आइटम सांग ” शरारत ” पर जबरदस्त डांस किया। उनका वीडियो यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक व्यूज पार कर गया। आयशा ने बताया कि ” शरारत ” गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे फिर भी दर्द सह कर परफॉर्म किया। इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई। उन्होंने कपिल शर्मा की ” किस किस को प्यार करूं 2 ” और सनी देओल की ” जाट ” जैसी फिल्मों में काम किया।

जब आयशा ने दी थी पैपराजी को चेतावनी 

आयशा बॉडी पॉजिटिविटी की सपोर्टर हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपनी बॉडी और लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंस बनाने में समय लगा। एक बड़े डायरेक्टर ने उन्हें नाक और दांत सुधारने की सलाह दी थी, जो उन्होंने ठुकरा दी। सोशल मीडिया पर उन्हें रोजाना बॉडी शेमिंग और रेप थ्रेट्स मिलते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार सेट पर किसी व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की कोशिश की, जिसकी शिकायत उन्होंने की। आयशा ने पैपराजी को भी चेतावनी दी जब उन्होंने अनुचित तस्वीरें लीं।

आयशा खान आज की युवा अभिनेत्रियों में एक सशक्त आवाज हैं, जो न सिर्फ स्क्रीन पर परफॉर्म करती हैं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी अपने अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के लिए खड़ी होती हैं। NEET प्रदर्शन वाली यह घटना उनके साहस को दर्शाती है। उम्मीद है कि यह मामला जल्द शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा और आयशा का करियर आगे बढ़ता रहेगा।

Exit mobile version