Site icon 4PILLAR

Ayodhya Ramlila में Kaziah Liz Mejo निभाएंगी Sita का किरदार

Ayodhya Ramlila में Kaziah Liz Mejo निभाएंगी Sita का 1किरदार

Ayodhya Ramlila: दिल्ली के मावलंकर हॉल में 10 से 20 अक्टूबर तक होगी अयोध्या की रामलीला। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 Kaziah Liz Mejo बनेंगी Sita, सांसद रवि किशन निभाएंगे राम का किरदार। जानें पूरी स्टार कास्ट।

Ayodhya Ramlila में Kaziah Liz Mejo बनेंगी सीता

इस बार दशहरे पर दिल्ली वालों को कुछ खास देखने को मिलने वाला है। सात साल तक अयोध्या की पवित्र धरती पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध रामलीला, इस साल राजधानी दिल्ली में मंचित होगी। यह भव्य आयोजन 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के मावलंकर हॉल में होगा, जो CC यानि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब परिसर में स्थित है।

इस रामलीला की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट है। इस बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो माता सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं भगवान श्रीराम के किरदार में सांसद और अभिनेता रवि किशन नजर आएंगे।

Ayodhya Ramlila के कौन-कौन से सितारे होंगे शामिल ?

इस मंचन में सिर्फ राम-सीता ही नहीं, बल्कि रामायण के कई अहम किरदार भी बड़े नामों को निभाते दिखेंगे। सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिनेता अरुण बख्शी लंकापति रावण का किरदार निभाएंगे, बिंदु दारा सिंह कुंभकर्ण बनेंगे और अवतार गिल मेघनाद की भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावा पुनीत इस्सर परशुराम के किरदार में नजर आएंगे।

पिछले साल करोड़ों दर्शकों ने देखी थी अयोध्या रामलीला

इस रामलीला की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष, 2025 में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करीब 62 करोड़ दर्शकों ने इसे देखा था। यही वजह है कि इस बार आयोजकों ने इसे दिल्ली जैसे बड़े मंच पर लाने का फैसला किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे लाइव देख सकें।

बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े नाम इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले हैं, जिससे यह रामलीला और भी भव्य और यादगार बनने की उम्मीद है। विजयादशमी के मौके पर दिल्ली में इस बार दर्शकों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ बॉलीवुड जैसा ग्लैमर भी देखने को मिलेगा।

Exit mobile version