Bade Achhe Lagte Hai Promo: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के शो का प्रोमो रिलीज

शिवांगी जोशी संग इश्क फरमाते नजर आएँगे हर्षद चोपड़ा, रिलीज हुआ शो ‘बड़े अच्छे लगते है’ का प्रोमो

Bade Achhe Lagte Hai: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा जल्द ही एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते है’ के नए सीजन में नजर आएंगे। हाल ही में इस शो का प्रोमो जारी हुआ है।

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी टीवी के मशहूर एक्टर्स में से एक है। दोनों के फैंस लंबे समय से पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि ये दोनों कलाकार एकता कपूर के नए शो में नजर आने वाले है। वहीं अब इस शो का प्रोमो (Bade Achhe Lagte Hai Promo) भी सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

हर्षद-शिवांगी के शो Bade Achhe Lagte Hai का प्रोमो रिलीज

दरअसल हाल ही में शिवांगी और हर्षद के शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस शो में हर्षद का नाम ऋषभ होने वाला है। वहीं शिवांगी उनकी पत्नी भाग्यश्री का किरदार निभाते नजर आएंगी। सामने आए प्रोमो में ऋषभ और भाग्यश्री शॉपिंग करते नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान आँखों पर चश्मा लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है। वहीं हर्षद को लंबे बालों में देखा जा सकता है।

मेकर्स ने कुछ समय पहले ही इस शो का प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पली मैरिड होने का ख्वाब सबका है… पर कैसे ? ये इनका राज है।”

एक्साइटेड हुए फैंस

बड़े अच्छे लगते है का ये प्रोमो देख हर्षद और शिवांगी के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने कमेंट कर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। एक फैन ने लिखा, ‘ऋषभ और भाग्यश्री के किरदार में ये दोनों धमाल मचा देंगे।’ एक ने लिखा, ‘OMG, फाइनली हर्षद वापिस आ गया। मैं कब से इनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रही थी।’ एक ने लिखा, ‘प्रोमो काफी प्यारा है और ये दोनों काफी क्यूट लग रहे है। मैं बहुत एक्साइटेड हूँ।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह क कमेंट कर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4PILLAR NEWS HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel