Site icon www.4Pillar.news

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने बढ़ाया देश का गौरव, टोक्यो में दिलाया छटा पदक

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने ब्रोंज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ा दिया है। पुनिया ने कांस्य पदक के मैच में कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव को 8-0 से हराया।

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने ब्रोंज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ा दिया है। पुनिया ने कांस्य पदक के मैच में कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव को 8-0 से हराया।

टोक्यो ओलंपिक की स्टाइल कुश्ती पर स्पर्धा में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने देश की झोली में एक और कांस्य पदक डाल दिया है। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में खेले गए ब्रांच मेडल के मुकाबले में कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराकर भारत को टोक्यो ओलंपिक में छठा पदक दिलाया है।

इससे पहले बजरंग पुनिया ने अपने सेमीफाइनल मैच में तीन बार विश्व चैंपियन रह चुके हाजी अलीएव के हाथों  5-12 से हार झेलनी पड़ी थी। पुनिया ने कुश्ती में भारत को दूसरा मेडल दिलाया है। उनसे पहले रवि दहिया ने फाइनल तक का सफर तय करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

बजरंग पुनिया कजाकिस्तान के पहलवान दौलेट नियाजबेकोव पर शुरुआत से ही हावी नजर आए और उन्होंने वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय पहलवान ने दौलत को पूरे मैच में एक भी अंक हासिल करने नहीं दिया और मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया।

बजरंग पुनिया भारत के उन खिलाड़ियों में से एक थे जिसने देश को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. बहरहाल भारतीय रेसलर ने टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार आगाज किया था और अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के दमदार पहलवान मुर्तजा गियासी को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि सेमीफाइनल में पुनिया लेग डिफेंस कमजोरी का फायदा उठाते हुए हाजी अलीएव ने  उनको हरा दिया था। ओलंपिक में भारत का यह छठा  मेडल है.

बजरंग पुनिया के कांस्य पदक जीतने पर देशवासियों ने जमकर बधाइयां दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बजरंग और दौलत के बीच है तीसरा मुकाबला था।  इससे पहले दोनों कुश्ती बाज एक दूसरे को एक एक बार हरा चुके थे तुम तो टोक्यो ओलंपिक में भारत का छठा मेडल है। टोक्यो ओलंपिक के दूसरे ही दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने भारत का पहला मेडल दिलाया था. इसके बाद बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु। लवली ]ना और भारतीय की हॉकी टीम ने 41 साल बाद सूखे को खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता था। रवि दहिया ने कुश्ती में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Exit mobile version