Site icon 4PILLAR

Batwara 1947 vs Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: कौन किस पर भारी ?

Batwara 1947 and Awarapan 2 box office collections

Batwara 1947 and Awarapan 2 box office collections: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर रिलीज हुईं सनी देओल की ‘Batwara 1947’ और इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ के बीच बॉक्स ऑफिस की जंग दूसरे दिन भी इमरान हाशमी की फिल्म के पक्ष में झुकती दिख रही है। दोनों फिल्मों के डे 2 कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं और तस्वीर काफी साफ हो गई है।

Batwara 1947 box office collections डे 2

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी ‘बंटवारा 1947‘ की ओपनिंग सुस्त रही थी, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला।

Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे से ही रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की थी और यह रफ्तार दूसरे दिन भी बरकरार रही।

नोट : बॉक्स ऑफिस के लाइव आंकड़े दिन भर अपडेट होते रहते हैं, इसलिए अलग-अलग ट्रेड सोर्स (Sacnilk, ट्रेड ट्रैकर्स) में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है। रात तक फाइनल आंकड़े क्लियर होते हैं।

दोनों फिल्मों का बजट कितना है?

  1. बंटवारा 1947 : करीब 150 करोड़ रुपये बजट, निर्देशक राजकुमार संतोषी , कलाकार  सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल आदि।
  2. आवारापन 2 : करीब 30 करोड़ रुपये  बजट , निर्देशक नितिन कक्कड़, कलाकार इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी आदि।

बंटवारा 1947 के बजट में सनी देओल की करीब 60 करोड़ रुपये और प्रीति जिंटा की करीब 10 करोड़ रुपये फीस भी शामिल बताई जा रही है — यानी बड़ा हिस्सा सिर्फ स्टारकास्ट की फीस में ही खर्च हो गया।

कमाई बनाम बजट: कौन फायदे में?

आवारापन ने सिर्फ 30 करोड़ के बजट के मुकाबले दो दिन में ही करीब 45-50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं — यानी फिल्म पहले वीकेंड में ही अपना बजट रिकवर करने के करीब पहुंच गई है। साथ ही इसने 2007 वाली मूल ‘आवारापन’ (लाइफटाइम कलेक्शन करीब 12 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड) का पूरा रिकॉर्ड ओपनिंग डे पर ही तोड़ दिया।

बंटवारा 1947 का बजट 150 करोड़ रुपये होने की वजह से इसे अभी लंबा सफर तय करना है। दो दिन में 18.4 करोड़ रुपये की कमाई बजट के लिहाज़ से अभी काफी पीछे है, हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में आई तेजी और शबाना आजमी-सनी देओल की एक्टिंग को मिली तारीफ फिल्म के लिए उम्मीद बनाए हुए है।

कुल मिलाकर, स्वतंत्रता दिवस क्लैश में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को दोनों दिन बड़े अंतर से पछाड़ा है, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ का असली टेस्ट वीकेंड और बड़े बजट की वसूली को लेकर आने वाले दिनों में होगा।

Exit mobile version