Site icon www.4Pillar.news

विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी ये प्रतिक्रिया

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली की भारतीय कप्तान के रूप में टीम को खेल के तीनों फॉर्मेट में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला व्यक्तिगत है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली की भारतीय कप्तान के रूप में टीम को खेल के तीनों फॉर्मेट में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली का टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला व्यक्तिगत है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली ने विराट कोहली की भारतीय कप्तान के रूप में टीम को खेल के तीनों फॉर्मेट में आगे बढ़ाने में महत्व भूमिका के लिए सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनका टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला व्यक्तिगत है। कोहली ने शनिवार को भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में 7 साल के अपने कप्तानी कैरियर का अंत कर दिया था। इसके 1 दिन पहले टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। विराट के नेतृत्व में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले हैं. जिनमें से 40 में जीत हासिल की। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में यादगार जीत दर्ज की।

सौरव गांगुली का ट्वीट

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआई और विराट कोहली को टि्वटर पर टैग करते हुए लिखा,” विराट की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में बहुत तेजी से प्रगति की। उनका फैसला व्यक्तिगत है और बीसीसीआई इस का बहुत सम्मान करता है। वह इस टीम के विषय में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण सदस्य होगा। एक महान खिलाड़ी। बहुत अच्छी भूमिका निभाई।”

सबसे सफल कप्तान रहे कोहली

बता दे, विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली का नंबर आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने 27  टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। जबकि गांगुली ने 21 में जीत दर्ज कराई है।

बता दें कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पत्र लिखकर कप्तानी पद से खुद को अलग करने का फैसला किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि हर अच्छी चीज का अंत आता है। यह मेरी कप्तानी का अंत है। कोहली ने अपने पत्र में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी धन्यवाद किया।

Exit mobile version